प्राकर्तिक चीज़े हमेशा से ही सेहत के लिए कारगर साबित होती है ,और ज्यादातर लोगों ने अब तक सिर्फ आम के सेवन के फायदे ही सुने होंगे लेकिन वह यह नहीं जानते कि आम के पत्तों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, विटामिन ए, बी और सी के गुण पाएं जाते है यही कारण है की आम के पत्ते का सेवन भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है |
| Updated on July 18, 2023 | health-beauty
आम के पत्ते का सेवन कैसे फायदेमंद है?
@trrishnabhattacharya6847 | Posted on October 23, 2025
आम के पत्ते का सेवन करने से कई सारे फायदे होते हैं
- अस्थमा जैसी परेशानियों में भी आम का पत्ता बहुत कारगर माना जाता है जिन लोगों को अस्थमा हो उन्हें आम के ताजा पत्तों का काढ़ा बनाकर इसमें शहद मिलाकर पीना चाहिए इस नुस्खे से अस्थमा जैसी परेशानी दूर हो जाती हैं।
- आम के पत्तों का चूर्ण बनाकर सुबह खाली पेट मैं गर्म पानी के साथ खाने से पेट की सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं और कभी भी पाचन से परेशानी नहीं होती है।
- आम की पत्तियां रक्तचाप को कम कर सकती है क्योंकि उनमें एंटी हाइपरटेंसिव गुड होते हैं वे रक्त वाहिकाओं को मजबूत करने और वैरिकाज़ नसों की समस्या का इलाज करने में मदद करती है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आम के पत्तों का सेवन करने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आम को फलों का राजा कहा जाता है यह केवल खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होता बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है तो चलिए आज हम आपको इसके पत्तों के बारे में फायदे बताते हैं। यदि कोई व्यक्ति डायबिटीज की समस्या से परेशान है तो वह आम के पत्तों का सेवन करके इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है। क्योंकि इनके पत्तों में टैनिंग पाई जाती है जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करती है।आम के पत्तों के सेवन से ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

@vandnadahiya7717 | Posted on October 23, 2025
दोस्तों आज इस पोस्ट में हम आपको आम के पत्ते का सेवन कैसे फायदेमंद होता है बताएंगे-
- यदि किसी व्यक्ति को डायबिटीज की समस्या है तो आम के पत्ते को उबालकर पीने से डायबिटीज की समस्या से राहत मिलती है।
- यदि आपके पेट में अल्सर की दिक्कत है तब भी आप आम के पत्ते का सेवन कर सकते हैं इससे आपको मदद मिलेगी।
- यदि आपको अपने बीपी को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप आम के पत्तों का पानी पी सकते हैं।
