अक्सर नई-नई शादी होने के बाद लड़कियाँ नए लोगो के बीच खुद को एडजस्ट नहीं कर पाती | शुरू-शुरू में तो उनको काफी परेशानी का सामना करना होता है | लड़कियों को एक ही चिंता होती है कि वो शादी के बाद अपनी आने वाली जिम्मेदारियों कैसे निभा पाएंगी और अगर नहीं निभा सकी तो क्या होगा ?
शादी के बाद ससुराल में एक तरफ जहाँ लड़कियों को नए परिवार के साथ मिलनसार बनना और सभी की ख़ुशी का ख्याल रखना होता है ,वही दूसरी तरफ उस पर घर की कई जिम्मेदारी भी आती है | घर में बहु आने का मतलब ससुराल वालो को बहु से काफी उम्मीदे हो जाती है | ससुराल वाले कई अपेक्षाए रखते है |
आप कुछ काम ऐसे कर सकते हैं जिससे आप नए घर में आसानी से एडजस्ट भी कर पाएंगे और सभी को समझ भी पाएंगे |
- सबसे पहले आप बच्चो से दोस्ती करें,क्योकि बच्चे खुले विचारो वाले होते है,और उनसे दोस्ती आपको बड़ो से भी दोस्ती करने का मौका देगी |
- उसके बाद आप अपनी उम्र वालो से दोस्ती करें ,उससे आपको आपके जैसा ही कोई सोचने और समझने वाला मिलेगा |
- घर की हर छोटी-बड़ी ख़ुशी में शामिल हो,सभी की ख़ुशी को महत्व दे |
-घर के हर रीति-रिवाज को अपनाएं,बेशक आप उनको न मानते हो फिर भी घर वालो की ख़ुशी के लिए सभी रीती रिवाजो को महत्व दे