Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Feb 23, 2019food-cooking

राजस्थान की प्रसिद्द पापड़ वाली सब्जी कैसे बना सकते हैं ?

1 Answers
0

@anitakumari1382Feb 23, 2019

जहाँ राजस्थान का नाम आता है वहां उसके खाने का स्वाद और ज़ायका नज़र आता है | आज आपको राजस्थान की प्रसिद्द पापड़ वाली सब्जी बनाने की आसान विधि के बारें में बताते हैं |


सामग्री :-
दाल वाला पापड़ - 1 (तेल में तला हुआ )
तेल - 3 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
तेजपत्ता - 1
राई - 1 चम्मच
हींग - 1 चम्मच
प्याज का पेस्ट - आधा कटोरी
टमाटर प्यूरी - आधा कटोरी
धनिया पाउडर - बारीक़ कटी हुआ (जरूरत के अनुसार )
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
नमक - स्वाद के अनुसार
दही - 2 चम्मच
गरम मसाला - स्वाद के अनुसार

Article image (Courtesy : YouTube )

विधि :-
- सबसे पहले पैन में तेल डालकर उसको गरम करें और उसमें जीरा, राई, हींग और तेजपत्ता डालकर सुनेहरा होने तक भूनें | जब यह अच्छी तरह भून जाएं तो इसमें प्याज का पेस्ट डालिए और उसको भी अच्छी तरह पका लें |

- अब प्याज के बाद उसमें टमाटर डालकर तब तक भूनें जब तक की मसाला तेल न छोड़ने लगे | इसके बाद नमक ,धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें और कम से कम 5 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं |

- मसाला पक जाए तो उसमें एक कप पानी डालें और उसे करछी से हिलाते रहें अगर आप सब्जी में रस अधिक रखना चाहते हैं तो आप पानी की मात्रा अपने अंदाज़े से बढ़ा सकते हैं |

- अब इसके बाद में गरम मसाला, दही डालें और उसको 2 से 3 मिनट तक पकने दें उसके बाद तला हुआ पापड़ तोड़कर मसाले में डालें और ऊपर से हरी धनिया डाल दें |

लीजिए पापड़ वाली सब्जी तैयार है |

Article image (Courtesy : HerZindagi )

0
0