Rajasthan का सबसे famous dish शायद Dal Baati Churma माना जाता है। Baati को गेहूं के आटे से बनाकर bake या roast किया जाता है। Dal usually mixed lentils से बनती है जिसमें desi spices और ghee का taste काफी important होता है। Churma sweet dish की तरह serve किया जाता है जो crushed baati, sugar और ghee से बनता है। Rajasthan की dry climate की वजह से वहां का food traditionally ऐसा develop हुआ जो लंबे समय तक टिक सके। Honestly, authentic Dal Baati Churma का taste ghee और smoky baati flavor की वजह से अलग ही feel देता है।
राजस्थान का सबसे प्रसिद्द व्यंजन कौन सा है, उसको बनाने की विधि बताइये ?
Join this conversation
बेसन के गट्टे (Rajasthani Besan ke Gatte) की सब्जी राजस्थान की स्पेशल डिश है |
स्पेशल तो है ही और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट है | आप भले ही राजस्थान में रहते हों या राजस्थान से बाहर आपको ये सब्जी बहुत पसंद आयेगी | आइये आज खाने के साथ बेसन के गट्टे की सब्जी बनायें |
सामग्री :- बेसन ,तेल ,दही ,खाना सोडा ,नमक - स्वादानुसार |
सब्जी की तरी बनाने के लिये :- टमाटर ,हरी मिर्च , अदरक ,ताजा दही ,क्रीम या मलाई , हींग ,जीरा ,हल्दी पाउडर,धानियाँ पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर , गरम मसाला ,नमक - स्वादानुसार ,हरा धनियाँ (बारीक कटा हुआ)
विधि :-
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, तेल, नमक, दही और खाना सोडा डालकर मिलाइये, अगर पानी की आवश्यकता हो तो थोड़ा सा पानी डालकर नरम परांठे बनाने के लिये जैसा आटा गूंथ लीजिये | गुंथे हुये आटे को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये | अब इसको बेलनाकार आकृ्ति के रोल बना लीजिये |किसी बर्तन में इतना पानी जिसमें बेसन के रोल उबाले जा सकें और गैस पर उबालने रख दीजिये, जब पानी में तेज उबाल आ जाय तब बेसन के रोल उबलते पानी में डाल दीजिये और 15 मिनिट तक उबलने दीजिये इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये | पानी से उन बेसन की गट्टों को कलछी की सहायता से निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिये, बचा हुआ पानी सब्जी की तरी में काम आ जायेगा.गट्टे ठंड़े होने के बाद उन्हैं आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिये | बेसन के गट्टे सब्जी के लिये तैयार हैं |
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक बारीक पीस कर किसी प्याले में निकाल लीजिये | मिक्सर में दही और क्रीम डाल कर मिक्सी चला कर मिक्स कर दीजिये | कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर हींग और जीरा डाल दीजिये | जीरा ब्राउन हो जाय तब उसमें हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये, इसके बाद इसमें पीसा हुआ टमाटर का मसाला डालिये और मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भून लीजिये | भुने मसाले में दही, मलाई और लाल मिर्च डालिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे |
बेसन के गट्टे उबालने के बाद से बचा पानी इसमे डाल दीजिये | अगर तरी आपको गाढ़ी लगे तो आप उसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल दीजिये. तरी में उबाल आने पर तैयार किये हुये गट्टे और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये | सब्जी में उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक उबलते रहने दीजिये | इसमें गरम मसाला डाल दीजिये.राजस्थानी बेसन के गट्टे (Rajasthani Besan ke Gatte) की सब्जी तैयार है | बेसन के गट्टे (Besan ke Gatte) की सब्जी को किसी प्याले में निकालिये और कटे हुये हरे धनिये से सजाइये |
दाल बाटी भी राजस्थान का प्रसिद्द भोजन है | दाल बाटी भी लोग बहुत पसंद करते है | इसको बनाने की विधि भी आसान है |
राजस्थान के तो बहुत सारे प्रसिद्द भोजन हैं, उनमें से एक हैं राजस्थानी दाल पराठें | जिसकी विधि बहुत ही आसान हैं |
