S
Sumil Yadav· 8 years ago
Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

हाथो मे मंगल रेखा का होना हमारे जीवन मे क्या प्रभाव लाता है ?

20
1.2K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on03/12/26

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ मे मंगल रेखा का होना अच्छा माना जाता है। मंगल रेखा को दवितीय जीवन रेखा भी कहा जाता है। हाथ पर एक रेखा जो मंगल के नीचले पर्वत पर उठती हैं और जीवन रेखा के अंदर शुक्र पर्वत के चारो ओर एक चाप बनाती हैं।

मंगल रेखा का हमारे जीवन में प्रभाव :-

  • जिन लोगों के हाथ में मंगल रेखा होती है, उन्हे जीवन मे दूसरे लोगो से सहायता मिलती रहती हैं।
  • हाथ मे मंगल रेखा स्पष्ट होने से व्यक्ति निडर और साहसी होता है।
  • मंगल पर्वत पर एक रेखा हो तो ऐसे जातको में ऊर्जा का भंडार होता है।
  • यदि जीवन रेखा के साथ साथ मंगल रेखा स्वच्छ हो, राहु रेखा उसे काटती हो और मंगल पर्वत पर शंख का चिन्ह हो तो ऐसे व्यक्ति पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती हैं।

Letsdiskuss

komal Solanki
View Profile
9
Replying to the question above
Answered on03/09/18
हथेली में कई रेखाएं ऐसी होती हैं जिन्हें हम मुख्य रेखा तो नहीं कहते परंतु उनका महत्व किसी भी प्रकार कम नहीं कहा जा सकता। इन रेखाओं का अध्ययन भी अपने आप में अत्यंत आवश्यक है। ये रेखाएं स्वतंत्र रूप से या फिर किसी रेखा की सहायक बन कर अपना निश्चित प्रभाव मानव जीवन पर डालती हैं। आज आपको मंगल रेखा के बारे मे बताते है | इसका मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है |
 
मंगल रेखा हथेली मे जीवन रेखा के प्रारंभिक भाग से निकलती है और शुक्र पर्वत की ओर बढ़ती है। ऐसी रेखाएं एक या एक से अधिक हो सकती हैं। ये सभी रेखाएं पतली, मोटी, गहरी या कमजोर हो सकती हैं परंतु यह स्पष्ट है कि इनका उद्गम मंगल पर्वत ही होता है। इसीलिए इन्हें मंगल रेखाएं कहा जाता है।
 
इनमें दो भेद हैं :-
 
एक तो ऐसी रेखाएं जीवन रेखा के साथ-साथ आगे बढ़ती हैं, अत: उन्हें जीवन रेखा की सहायक रेखा भी कह सकते हैं। कई बार ऐसी रेखाएं जीवन रेखा की समाप्ति तक उनके साथ-साथ चलती हैं। जिनके हाथ में ऐसी रेखाएं होती हैं वे व्यक्ति अत्यंत प्रतिभाशाली एवं तीव्र बुद्धि के होते हैं। सोचने और समझने की शक्ति इनमें विशेष रूप से होती है। जीवन में ये जो निर्णय एक बार कर लेते हैं उसे अंत तक निभाने का सामर्थ्य रखते हैं। ऐसे व्यक्ति पूर्णत: विश्वासपात्र कहे जाते हैं।
 
ऐसे व्यक्ति जीवन में कोई एक उद्देश्य लेकर आगे बढ़ते हैं और जब तक उस उद्देश्य या लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाती, तब तक ये विश्राम नहीं लेते। शारीरिक दृष्टि से ये हृष्ट-पुष्ट होते हैं तथा इनका व्यक्तित्व अपने आप में अत्यंत प्रभावशाली होता है। क्रोध इनके जीवन में बहुत कम रहता है।
 
दूसरे प्रकार की मंगल रेखाएं वे होती हैं, जो जीवन रेखा का साथ छोड़कर सीधे ही शुक्र पर्वत पर पहुंच जाती हैं। ऐसे व्यक्ति जीवन में लापरवाह होते हैं। उनका स्वभाव चिड़चिड़ा होता है। आवेश में ये व्यक्ति सब कुछ करने के लिए तैयार होते हैं। इनका साथ अत्यंत निम्र स्तर के व्यक्तियों से होता है।
 
यदि मंगल रेखा से कुछ रेखाएं निकल ऊपर की ओर बढ़ रही हों, तो उनके जीवन में बहुत अधिक इच्छाएं होती हैं और इन इच्छाओं को पूरा करने का ये भगीरथ प्रयत्न करते हैं। यदि ऐसी रेखाएं भाग्य रेखा से मिल जाती हैं, तो व्यक्ति का शीघ्र ही भाग्योदय होता है। हृदय रेखा से मिलने पर व्यक्ति जरूरत से ज्यादा भावुक तथा सहृदय बन जाता है।
 
Article image
 
K
View Profile

हिंदी लेखक

17
Replying to the question above
Answered on04/04/23

हाथो मे मंगल रेखा का होना हमारे जीवन मे बहुत ही अच्छा प्रभाव लाता है क्योकि हाथो मे मंगल रेखा एक प्रकार से जीवन रेखा की सहायक रेखा होती है।ऐसे व्यक्ति जिनके जीवन रेखा में कोई दोष होता है तो उनके हाथ में मंगल रेखा के होने की वजह से उसके जीवन रेखा का दोष खत्‍म हो जाता हैं,साथ ही वह व्यक्ति अच्‍छा और स्‍वस्‍थ जीवन जीता है।यदि किसी व्यक्ति की मंगल रेखा जीवन रेखा से मिल जाए तो ऐसे व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होते है।

Article image

S
View Profile

Mp

9
Replying to the question above
Updated on03/12/26

दोस्तों हमारे हाथों में ऐसी बहुत सी रेखाएं होती हैं जिनमें से कुछ शुभ संकेत देती है तो कुछ अशुभ जी हां दोस्तों उन्ही में से एक रेखा है मंगल रेखा।जिसे बहुत ही शुभ रेखा माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन व्यक्तियों की जीवन रेखा में कोई दोष होता है ऐसे में यदि उनके हाथ में मंगल रेखा है तो उनके जीवन के सभी दोष खत्म हो जाते हैं. आईए जानते हैं कि यदि हमारे हाथों में मंगल रेखा है तो हमारे जीवन मे क्या प्रभाव लाता है इसकी जानकारी आज हम आपके यहां पर देंगे।

  • जिन लोगों के हाथ में स्पष्ट मंगल रेखा होती है वह व्यक्ति निडर और साहसी होता है।
  • हम आपको बता दें कि यदि किसी व्यक्ति की जीवन रेखा और मंगल रेखा एक साथ मिल जाती है तो वह व्यक्ति बहुत ही ज्यादा बुद्धिमान हो जाता है।

Letsdiskuss

A
View Profile
6
Replying to the question above
Updated on03/12/26

हमारे हाथों में बहुत सी रेखाएं होती हैं। उन्हें में से एक है मंगल रेखा। जी हां दोस्तों आज यहां पर हम बात करेंगे मंगल रेखा की हाथ में मंगल रेखा का होना बहुत ही शुभ माना जाता है। हम आपको बता दें कि सभी के हाथों में मंगल रेखा नहीं पाई जाती और जिन लोगों के हाथों में मंगल रेखा पाई जाती है उन्हें भविष्य में खूब धन दौलत प्राप्त होता है।

जिन लोगों के हाथ में मंगल रेखा से निकलकर कोई रेखा शनि पर्वत तक जाए तो यह और भी शुभ होती है। ऐसा जातक बेहद भाग्‍यवान होते है।

जिन लोगों के हाथों में मंगल रेखा होती है उन्हें हमेशा दूसरों की मदद मिलते रहती है।

हम आपको बता दें कि यदि किसी व्यक्ति की जीवन रेखा और मंगल एक साथ मिल जाए तो ऐसे व्यक्ति बहुत ही ज्यादा बुद्धिमान बन जाते हैं।

Letsdiskuss

A
View Profile
6
Replying to the question above
Updated on03/12/26

चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताते हैं कि हाथों में मंगल रेखा का होना हमारे जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है। हथेली पर मंगल रेखा होने से व्यक्ति का भाग्य हर कदम पर उसका साथ देता है। इसके साथ ही बहुत कम मेहनत पर भी ऐसे लोगों के हाथ सफलता जरूर लगती है। इस दुनिया का कौन सा इंसान नहीं चाहता कि उसकी राजा जैसी जिंदगी हर एक चीज हो, तो किसी को भी खुश रहने के लिए चाहिए होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमें जीवन में क्या-क्या मिलेगा यह बात हमारी मेहनत के अलावा हमारे ग्रह नक्षत्र और हस्त रेखा पर भी निर्भर करता है। हस्त रेखा के शास्त्र के अनुसार हथेली में कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं जो हमारे भाग्य में राजयोग लिख देती हैं। हथेली में ऐसी रेखाएं होने से हम कम मेहनत में भी बहुत खुशियां पा सकते हैं। जैसे हाथ में मंगल रेखाएं होने से व्यक्ति भाग्यशाली होता है। तो आईए जानते हैं हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार क्या होती है मंगल रेखा और इसके होने से व्यक्ति को कैसे मिलती है राजा जैसी जिंदगी।

Letsdiskuss

तो चलिए जानते हैं की हथेली में कहां होती हैं मंगल रेखा :-  मंगल रेखा जीवन रेखा के आरंभिक भाग से होकर निकलती है। यह ऊपर की तरफ शुक्र पर्वत की तरफ बढ़ती है इन रेखाओं की संख्या एक से ज्यादा भी हो सकती है,अगर यह रेखाएं मोती और गहरी होती हैं तो व्यक्ति का भाग्य बहुत मजबूत होता है। मंगल रेखा जीवन रेखा से जोड़कर चलती है इसलिए माना जाता है कि इस रेखा का असर जीवन भर किसी व्यक्ति पर पड़ता है।

चलिए आज हम आपको बताते हैं की मंगल रेखा पर मछली का निशान बना होता है शुभ :- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर मंगल रेखा पर मछली का निशान बनता है, तो ऐसी मंगल रेखाएं और भी शुभ मानी जाती है।मंगल रेखा पर मछली का निशान होना यह भी दर्शाता है।कि व्यक्ति जीवन में जो भी सच्चे मन से चाहेगा उसे मिलकर ही रहेगा ऐसे व्यक्ति को उसके शत्रु कितनी भी कोशिशें के बाद रोक नहीं सकते हैं।

Poonam Patel
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on05/13/26

हस्तरेखा शास्त्र में मंगल रेखा को साहस, आत्मविश्वास और सुरक्षा से जोड़कर देखा जाता है। कई लोग मानते हैं कि जिन लोगों के हाथ में मंगल रेखा स्पष्ट होती है, उनमें कठिन परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता ज्यादा होती है। इसे मानसिक शक्ति, संघर्ष करने की क्षमता और सकारात्मक ऊर्जा का संकेत भी माना जाता है। कुछ हस्तरेखा विशेषज्ञ इसे जीवन में सुरक्षा और अचानक आने वाली परेशानियों से बचाव से भी जोड़ते हैं। हालांकि इन बातों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है और अलग-अलग palm readers इसकी अलग व्याख्या करते हैं। Honestly, ज्यादातर लोग ऐसी मान्यताओं को विश्वास, जिज्ञासा और व्यक्तित्व समझने के तरीके की तरह देखते हैं।

Must Read: वास्तु शाश्त्र में नवरतन पौधा किसके लिए होता है,इसका हमारे जीवन मे क्या प्रभाव पड़ता है ?

M
Decoding the ancient language of the stars — with six years of practice, study, and thousands of consultations behind every word.
View Profile

Madhav Sharma is a professional astrologer with over 6 years of practice in Vedic astrology. He holds a Jyotish Visharad certification from the Indian Council of Astrological Sciences (ICAS), New Delhi — one of India's most recognised credentials in the field — and has studied under senior practitioners with decades of lineage in classical Vedic traditions. His content covers Vedic astrology, birth chart analysis, planetary transits, kundli matching, horoscope predictions, and the practical application of astrological principles in daily life. His work has been published on platforms including AstroSage, GaneshaSpeaks, and Boldsky Astrology, where he writes for readers seeking guidance grounded in classical astrological texts and consistent interpretive practice. Over six years, Madhav has conducted 2,000+ individual consultations and published 200+ articles on astrology, covering everything from beginner guides to in-depth analyses of rare planetary combinations. He is a practising member of the Indian Astrology Federation and has been a featured voice at astrology conferences and spiritual wellness events across India. Across all his writing, his approach remains consistent — classical knowledge, disciplined interpretation, and content that respects both the tradition of Vedic astrology and the intelligence of the reader.

0
Replying to the question above
Answered on03/13/26

हाथों में जीवन रेखा के साथ साथ मंगल रेखा का होना बहुत शुभ माना जाता है। लोग इसे जीवन रक्षा रेखा या भाग्य रेखा के रूप में मानते हैं। यह रेखा एक व्यक्ति को अपार ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास देती है। इस रेखा के होने के व्यक्ति मुश्किल समय में भी सफलता प्राप्त कर लेता है। 

यह हमें जीवन सुरक्षा देती है। यदि कोई गंभीर बीमारी या दुर्घटना भी आए, तो मंगल रेखा उसे टाल देती है। 

यह रेखा व्यक्ति का भाग्य तक बना देती है। मंगल रेखा के होने से व्यक्ति को अचल संपत्ति, भूमि, या मकान का सुख भी प्राप्त हो सकता है।

करियर की बात करें तो विशेषकर सेना या पुलिस में व्यक्ति को उच्च पद मिलता है।

यह लोगों में नेतृत्व की क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति भी भरती है।

 

M
Decoding the ancient language of the stars — with six years of practice, study, and thousands of consultations behind every word.
View Profile

Madhav Sharma is a professional astrologer with over 6 years of practice in Vedic astrology. He holds a Jyotish Visharad certification from the Indian Council of Astrological Sciences (ICAS), New Delhi — one of India's most recognised credentials in the field — and has studied under senior practitioners with decades of lineage in classical Vedic traditions. His content covers Vedic astrology, birth chart analysis, planetary transits, kundli matching, horoscope predictions, and the practical application of astrological principles in daily life. His work has been published on platforms including AstroSage, GaneshaSpeaks, and Boldsky Astrology, where he writes for readers seeking guidance grounded in classical astrological texts and consistent interpretive practice. Over six years, Madhav has conducted 2,000+ individual consultations and published 200+ articles on astrology, covering everything from beginner guides to in-depth analyses of rare planetary combinations. He is a practising member of the Indian Astrology Federation and has been a featured voice at astrology conferences and spiritual wellness events across India. Across all his writing, his approach remains consistent — classical knowledge, disciplined interpretation, and content that respects both the tradition of Vedic astrology and the intelligence of the reader.

0