S
Setu Kushwaha· 2 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

पशु बीमा एजेंट कैसे बने?

22
267

Join this conversation

Sort By

यदि आप भी पशु बीमा कंपनी मे एजेंट बनना चाहते है तो इसके लिए आपको पशु बीमा एजेंट मे जाकर आवेदन करना होगा। लेकिन आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए तभी आप पशु बीमा एजेंट के लिए अप्लाई कर पाएंगे _

•10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट
•जाति प्रणाम पत्र
•आय प्रमाण पत्र
•निवास प्रणाम पत्र
•पासवर्ड साइज फोटो 2
•आधार कार्ड फोटो
•पासबुक की फोटो कॉफी।

यदि आपके पास हमारे द्वारा ऊपर बताये गए जरुरी दस्तावेज है तो आप पशु बीमा एजेंट के लिए आवेदन कर सकते है।Article image

Answered by
M
View Profile
Answered on08/25/23
11

यदि आप भी पशु बीमा एजेंट बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको क्या करना चाहिए चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं, पशु बीमा एजेंट बनने के लिए कोई खास ग्रेजुएशन की जरूरत नहीं होती है इसके लिए थोड़ा बहुत पशुओं के बारे में जानकारी होनी चाहिए, इसके अलावा आपके पास दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट होनी चाहिए जिसमें आपके अंक अच्छे आए हो,और आपकी आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए,पशु बीमा एजेंट फॉर्म भरने के लिएआपके पास आधार कार्ड,जाति प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट फोटो होनी चाहिए तब जाकर आप पशु बीमा एजेंट का फॉर्म भर सकते हैं।

Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on08/27/23
9

दोस्तों अपने पशु बीमा एजेंट के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि पशु भी में एजेंट आप कैसे बन सकते हैं पशु बीमा एजेंट बनने के लिए आप 10वीं और 12वीं में उत्तीर्ण होने चाहिए और आपको पशु बीमा कंपनी के द्वारा योग्यता भी प्राप्त होनी चाहिए आपके पास बीमा कंपनी द्वारा निर्धारित नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे यदि आप पशु के मालिक के पास जाए तो उसे पशु बीमा के बारे में अच्छे से जानकारी दे सके। तभी आप एक अच्छे पशु बीमा एजेंट बन सकते हैं।

Article image

Answered by
V
View Profile
Answered on08/26/23
9

भारत में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और डेयरी व्यवसाय के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पशु बीमा एजेंट (Cattle Insurance Agent) बनना एक बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है। एक पशु बीमा एजेंट के रूप में आपका मुख्य कार्य पशुपालकों को उनके मवेशियों (गाय, भैंस, भेड़, बकरी आदि) के लिए बीमा पॉलिसियों के बारे में जागरूक करना और उन्हें सुरक्षा प्रदान करना होता है।

पशु बीमा एजेंट बनने की प्रक्रिया:

  • शैक्षणिक योग्यता: आमतौर पर इस क्षेत्र में आने के लिए न्यूनतम 10वीं या 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। यदि आपके पास कृषि या पशुपालन में कोई डिप्लोमा है, तो यह एक अतिरिक्त लाभ हो सकता है।
  • बीमा कंपनी से संपर्क: आप भारत की प्रमुख सामान्य बीमा कंपनियों (जैसे New India Assurance, United India Insurance, या निजी कंपनियां जैसे HDFC ERGO) के साथ जुड़ सकते हैं। आपको उनकी वेबसाइट पर जाकर 'एजेंट' के रूप में पंजीकरण करना होगा।
  • IRDAI परीक्षा: एक अधिकृत एजेंट बनने के लिए आपको भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) द्वारा आयोजित IC-38 परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। इसके लिए कंपनी आपको प्रशिक्षण (Training) भी प्रदान करती है।
  • लाइसेंस और कार्य: परीक्षा पास करने के बाद आपको लाइसेंस मिल जाता है। इसके बाद आप पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण (पशु चिकित्सक की मदद से) करवाकर उनका बीमा कर सकते हैं।

आय का स्रोत: इस काम में आपकी आय मुख्य रूप से कमीशन (Commission) पर आधारित होती है। आप जितनी अधिक पॉलिसियां बेचते हैं, आपकी कमाई उतनी ही बढ़ती जाती है।

Answered by
R
View Profile
Answered on03/09/26
0