Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

ऐसी कौन सी जगह है, जहाँ आज भी राधा कृष्णा हैं ?

0
1.5K

Join this conversation

Sort By

Radha और Krishna से जुड़ी सबसे प्रसिद्ध और पवित्र जगह Vrindavan और Barsana मानी जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि इन स्थानों पर आज भी राधा-कृष्ण की दिव्य उपस्थिति और प्रेम की अनुभूति होती है।

वृंदावन के मंदिरों, गलियों और भक्ति वातावरण को लोग आध्यात्मिक रूप से बहुत विशेष मानते हैं। वहीं बरसाना को राधा रानी की नगरी कहा जाता है।

कई भक्तों का विश्वास है कि सच्ची भक्ति और श्रद्धा के साथ राधा-कृष्ण हर जगह महसूस किए जा सकते हैं, लेकिन वृंदावन को उनके प्रेम और लीलाओं का सबसे प्रमुख स्थान माना जाता है।

Answered by
P
Priya AgrawalRandom Facts Enthusiast
View Profile
Updated on06/05/26
0

राधा कृष्णा जिनका नाम हमेशा एक साथ लिया जाता है | जिनके नाम के साथ कुछ लोगों के दिन की शुरुवात होती है | वैसे तो कण-कण में राधा-कृष्णा है | कहते हैं, न वृंदावन एक ऐसी जगह है जहाँ हर कण से लेकर हर गली में राधा कृष्णा है | आइये आज आपको बताते हैं राधा कृष्णा कहाँ-कहाँ हैं |

भंडीर वन :-
भंडीर वन में श्री राधा कृष्णा का मंदिर बना हुआ है | इस मंदिर का दृश्य इसलिए अनोखा है क्योकि इस मंदिर में भगवान कृष्णा राधा जी की मांग भरते हुए है | ये बात शायद ही सब जानते हैं कि राधा जी भगवान कृष्णा से बड़ी थी | उम्र में भी और लंम्बाई में भी जिसके कारण भगवान कृष्णा अपने पैरों की उँगलियों तक खड़े होकर राधा जी की मांग भर रहे हैं | इस मंदिर में आज भी राधा-कृष्णा है ये माना जाता है |
 
निधिवन के बारें में तो सभी इस बात को जानते हैं, कि यहाँ राधा-कृष्णा है | निधिवन के मंदिर में हर रात आते है | इसके बारें में बहुत ही बातें प्रसिद्ध है, जो कभी तो अनोखी लगती है तो कभी बहुत ही दिलचस्प लगती है |
 
नंदगांव :-
कुछ धार्मिक मान्यता के अनुसार बरसाना और नंदगांव में लगभग 5000 साल से कोई भी विवाह संबंध नहीं होते | जैसा कि राधा बरसाना की और कृष्ण नंदगांव के रहने वाले थे | इसलिए आज भी नंदगांव के हर लड़के को कृष्ण के मित्र माना जाता है और हर लड़की को राधा का रूप कहा जाता है | इस कारण इन दोनों गांव में शादी नहीं होती |
Answered by
K
View Profile

हिंदी लेखक

Updated on05/30/26
0