S
Sneha Bhatiya· 7 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

कटलेट बनाने की विधि क्या है ?

2
625

Join this conversation

Sort By

कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले उबले आलू, गाजर, मटर, बीन्स और अपनी पसंद की सब्जियों को mash कर लें। इसमें हरी मिर्च, धनिया, अदरक, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और थोड़ा breadcrumbs मिलाएं।

अब इस mixture से छोटे-छोटे गोल या oval shape के cutlets बना लें। इन्हें breadcrumbs में coat करें ताकि बाहर से crispy बनें।

एक pan में थोड़ा तेल गर्म करें और cutlets को shallow fry करें जब तक वे दोनों तरफ से golden brown न हो जाएं। चाहें तो deep fry या air fry भी कर सकते हैं।

गरमागरम cutlets को tomato ketchup, green chutney या mayonnaise के साथ serve करें। Veg cutlets tea-time snacks और parties में काफी पसंद किए जाते हैं।

Answered by
P
Priya AgrawalRandom Facts Enthusiast
View Profile
Updated on06/05/26
0

कटलेट कई प्रकार से बनाये जा सकते हैं | जरुरी यह है कि आप कौन सा कटलेट खाना पसंद करते हैं | आज आपको हम आलू मटर का कटलेट बनाने की आसान सी विधि बताते हैं | जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है और बनाने में आसान भी |

सामग्री :-
उबले आलू - 2
उबाले मटर - एक कप
ब्रेड क्रमस्स - 2 चम्मच
लाल मिर्च - आधा चम्मच
नमक - स्वाद के अनुसार
हरा धनिया - बारीक़ कटा हुआ
तेल - आवश्यकता के अनुसार
राइ और जीरा - एक चम्मच
हींग - आधी चम्मच से कम
मैदा - एक चम्मच
 
विधि :-
- सबसे पहले आलू को अच्छी तरह मैश कर लें और एक कड़ाई में 1 चम्मच तेल डालर गरम करें |
 
- तेल गरम हो जाएं तो उसमें हींग डालें और राइ और जीरा का तड़का लगा दें और साथ ही मटर डालें और उसको अच्छी तरह पकने दें |
 
- अब इसमें उबलें आलू , नमक और लाल मिर्चडालें और इसको अच्छी तरह मिला लें और अब कुछ देर के लिए ठंडा होने रख दें |
 
- ठंडा होने के बाद इसमें बारीक़ काट हुआ हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं |
 
- अब मिश्रण को अपनी पसंद के अनुसार आकर दें और कड़ाई में मेदे का पतला सा घोल बनाकर उसमें कटलेट को डिप करें और ब्रेड क्रमस्स में लगाकर तेल में सुनहरा होने तक तलें |
 
लीजिये आलू मटर का कटलेट तैयार है |
 

 

Answered by
Updated on05/30/26
1