S
Sumil Yadav· 7 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

दीपिका के बिग बॉस जितने की क्या वजह है ?

3
986

Join this conversation

Sort By

अगर आप Dipika Kakar की बात कर रहे हैं, तो उन्हें Bigg Boss जीतने की कई वजहें मानी जाती हैं।

  • उनकी calm और composed personality को viewers ने काफी पसंद किया।

  • उन्होंने घर में कई बार emotional support देने वाली image बनाई।

  • Family-oriented और caring nature उनकी strong public image बना।

  • TV industry से पहले से उनकी बड़ी fan following थी।

  • उन्होंने कई situations में unnecessary fights से बचने की कोशिश की।

  • Audience को उनका real और relatable behavior पसंद आया।

हालांकि Bigg Boss जैसे reality shows में जीत हमेशा audience voting, popularity, editing, fan base और overall public perception पर भी काफी depend करती है।

Must read : दीपिका चिलखिलया के बारें में आप क्या जानते है ?

Answered by
P
Priya AgrawalRandom Facts Enthusiast
View Profile
Updated on06/05/26
0
टीवी की बहु दीपिका कक्कर इब्राहिम ने बिग बॉस सीजन 12 का किताब अपने नाम कर लिया है | 15 हफ्तों के बाद श्रीसंत को कड़ी टक्कर देते हुए दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस के विजेता का खिताब जीता है , जहाँ दीपक ठाकुर बीस लाख की राशि नगद लेकर टॉप 3 की रेस से बाहर हो गए थे | हालांकि दीपिका और श्रीसंत दोनों ही अच्छे दावेदारों की तरह खेले और आपस में कड़ी टक्कर दी और जो भाई बहन का रिस्ता उन दोनों ने घर में बनाया था उसे आखिर तक बरकरार रखा |
 
दीपिका के बिग बॉस जीतने की ख़ास वजह ये रही की शुरू से ही उन्होंने अपना पक्ष लोगो के सामने रखा और और वो शो में काफी तेज़ तरार सी नज़र भी आयी जिसके कारण उन्हें शुरू से घमंडी का दर्जा दिया गया था , और उनके इसी व्यवहार ने उन्हें फिनाले तक पहुंचाया | साथ ही उनके जीतने की यह भी वजह थी की जो रिस्ता उन्होंने घर में श्रीसंत के साथ बनाया हज़ार उतार चढ़ाव के बाद भी उसे ख़त्म या खराब नहीं होने दिया | जिससे उन्होंने साबित कर दिया की वो जो भी करती है सोच समझ कर करती है |
 
टीवी की जानी मानी बहु होने के नाते भी उनके fans ने उनका पूरा पूरा साथ दिया और उन्हें सबसे ज्यादा वोट देखर बिग बॉस का विनर बनाया | बिग बॉस के घर में दीपिका को यह भी कहा गया की वह सिर्फ श्रीसंत के लिए खेलती है लेकिन दीपिका ने हमेशा इस बात का ध्यान रखा की वो बजह किसी से भी लड़ेगी नहीं इसलिए उन्होंने सारे टास्क को बखूबी निभाया|
 
बिग बॉस जीतने के बाद दीपिका काफी इमोशनल नज़र आयी और कहा बिग बॉस के घर से फिनाले ट्रॉफी तक का सफर बिलकुल आसान नहीं था , क्योंकि उन्हें शो में सिर्फ झूठा कहा गया और उनके और श्रीसंत के रिश्ते को झूठा बताया गया |जीतने के बाद दीपिका ने बयान दिया की
"मुझे मालुम था अगर मै ईमानदारी से शो में चलूँगी तो मेरे फैंस कही न कही मुझे जरूर समझेंगे "
 
Answered by
P
View Profile
Updated on05/30/26
1