M
Mar 28, 2019food-cooking

गर्मियों में कलाकंद की लस्सी कैसे बनाएं ?

React
1 Answers

गर्मियां आयी नहीं की घर पर लस्सी की डिमांड पहले शुरू हो जाती है तो आज लस्सी में कुछ एक्सपेरिमेंट करते है आपको कलाकंद की लस्सी बनाने की विधि के बारें में बताते है |


Article image (courtesy-Deepa Sekhar's Simple Kitchen)


सामग्री:-

- कलाकंद - 4 पीस
- दही - 2 कप
- पानी - 2 कप (ठंडा )
- इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
- पिस्ता - 1/2 टीस्पून ( बारीक कटा )
- केसर - चुटकीभर (दूध में भिगोई हुई)

Article image
(courtesy-Deepa Sekhar's Simple Kitchen)

विधि:-

- कलाकंद की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कलाकंद लें- लें |

- अब आप ठंडा पानी डालकर ब्लेंडर से अच्छे से फेट लें |

- उसके बाद ठीक 2-3 मिनट के लिए फ्रिज में रखें ताकि इसका मक्खन पूरी तरह से जम जाए, और अब दूसरी बाउल में दही लें लें |


- अब आप इसमें कलाकंद के मक्खन का पानी डालकर इसे दोबारा अच्छे से फेंट लें |

- अब आपकी कलाकंद की लस्सी पूरी तरह से तैयार है |

- अब आप लस्सी को गिलास में डालकर ऊपर से इलायची पाउडर, कलाकंद का मक्खन, पिस्ता और केसर डालकर ठंडा-ठंडा सर्व कर सकते है |



React