दोस्तों अगर आप गर्मियों की छुट्टी में कहीं घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़े। आपको जानकर बेहद खुशी होगी कि आईआरसीटीसी ने अपने पर्यटकों के लिए एक बहुत ही खास टूर पैकेज को लांच किया है। इस टूर पैकेज के साथ 5 दिन तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के खूबसूरत जगह का आनंद ले सकते हैं। आईआरसीटीसी द्वारा जारी किए गए इस टूर पैकेज के लिए अगर दो लोग जाना चाहते हैं तो प्रत्येक व्यक्ति को 42000 देने होंगे तथा तीन यात्री के जाने पर प्रत्येक व्यक्ति को 41300 चुकाने पड़ेंगे। अगर यात्री के साथ कोई बच्चा भी है जिसकी उम्र 2 से लेकर 4 साल तक है तो किराया 29800 का होगा और अगर बच्चा 5 वर्ष से लेकर 11 वर्ष तक के बीच का है तो किराया शुल्क 38500 होगा। आप रिजर्वेशन काउंटर से इस टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा टूर पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर भी कर सकते हैं।
आईआरसीटीसी द्वारा जारी की गई इस टूर पैकेज में 5 दिनों का पूरा प्लान पहले से तय कर दिया गया है। जिसमें आपको पोर्ट ब्लेयर, पोर्ट ब्लेयर नॉर्थवे आइलैंड, रॉस आईलैंड और हैवलॉक आईलैंड जैसी खूबसूरत जगह पर ले जाने की बात की गई है। जानकारी के लिए बता दे कि इस टूर की बुकिंग केवल 30 मई तक ही की जा सकती है तथा आप अपनी सुविधा से स्टैंडर्ड पैकेज या कंफर्ट पैकेज को चुन सकते हैं। आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज की जानकारी देते हुए साफ शब्दों में कह दिया है कि अगर इस पैकेज में कोई व्यक्तिगत खर्च तथा प्राकृतिक आपदाओं की वजह से बढ़ने वाले खर्च का पैसा यात्रियों को अलग से चुकाना होगा।
आईआरसीटीसी पर 5 दिनों तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह में घूमने का पूरा प्लान साझा किया गया है जो कि इस प्रकार से है:-
का तीनों पूरा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में घूमने का पूरा प्लान साझा किया गया है जो कि इस प्रकार से है
पहला दिन पोर्ट ब्लेयर में:-
अगर आप आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को लेते हैं तो आपको पहले दिन पोर्ट ब्लेयर की सैर करनी होगी। पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर आपके मीट एंड ग्रीट होटल में रुकने की व्यवस्था होगी। दोपहर के भजन के बाद यात्रा की शुरुआत होगी। काॅर्बिन कोव बीच जो कि पोर्ट ब्लेयर शहर से 7 किलोमीटर दूर स्थित है तथा सबसे सुंदर नारियल पाम फ्रीजिंग बीच एवं सेल्यूलर जेल को भी देखने का अवसर आपको प्राप्त होगा। सेल्यूलर जेल में आयोजित लाइट एंड साउंड शो के जरिए आप वीरों के इतिहास को देख सकते हैं।
दूसरा दिन हैवलॉक आइसलैंड में:-
टूर के दूसरे दिन आपको पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक द्वीप ले जाया जाएगा। दोपहर का समय आपका राधा नगर बीच पर बीतेगा जो की वर्ल्ड फेमस है। दूसरी रात आपको हैवलॉक द्वीप पर ही बिताना होगा एवं यहां रुकने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी।
तीसरा दिन एलिफेंटा बीच पर :-
तीसरे दिन आपको काला पत्थर की सैर करने के लिए ले जाया जाएगा तथा यह सफर सड़क के रास्ते तय होगा और दोपहर में एलिफेंटा बीच पर भी घूमने का मौका मिलेगा। हालांकि यह ट्रिप पैकेज ट्रिप का हिस्सा नहीं है अगर आप चाहे तो तीसरे दिन अपने होटल में आराम कर सकते हैं एवं आसपास की जगह को घूम सकते हैं लेकिन अगर आप एलिफेंटा बीच और काला पत्थर की सैर करना चाहते हैं तो आपको अलग से पैसे चुकाने होंगे।
चौथा दिन रॉस आइसलैंड पर।
सुबह के नाश्ते के बाद चौथे दिन आपको ब्रिटिश शासन के दौरान पोर्ट ब्लेयर की राजधानी रॉस द्वीप को घूमने के लिए ले जाया जाएगा। यह द्वीप वर्तमान में स्विमिंग पूल, कब्रिस्तान, सरकारी हाउस, बेकरी, चर्च तथा पुरानी इमारत के खंडहर में बसा हुआ है। पुरानी इमारत का खंडहर ही इस द्वीप की खूबसूरती को बढ़ाता है। यहां की सभी चीज रॉस द्वीप की अतीत को बयां करती है। यहां आप पुरानी लड़कियों से बने सजावटी सामान भी देख सकते हैं तथा शाम का समय खरीदारी के लिए दिया जाएगा और रात में फिर आपको पोर्ट ब्लेयर के होटल में रुकने की व्यवस्था होगी।
पांचवा और अंतिम दिन:-
टूर पैकेज के पांचवें दिन यानी की अंतिम दिन में नाश्ते के बाद आपको अपने घर वापस लौटने के लिए फ्लाइट लेने के खातिर एयरपोर्ट की तरफ प्रस्थान करना होगा।
टूर के दौरान सभी दिन आपका नाश्ता, रात का खाना सभी इस पैकेज में शामिल है तथा अंडमान निकोबार दीप समूह तक पहुंचाने के लिए आपको फ्लाइट की यात्रा करनी होगी और वापस आने के लिए भी फ्लाइट की ही व्यवस्था आईआरसीटीसी की तरफ से की जाएगी। अतः अगर आप अपनी गर्मियों की छुट्टियों का आनंद उठाने के लिए अंडमान निकोबार द्वीप समूह घूमने जाना चाहते हैं तो उनके 5 दिनों के इस मजेदार टूर पैकेज का लाभ जरूर उठाएं।
