Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Jan 2, 2026astrology

अगर किसी की राशि में बुध ग्रह विराजमान है,तो यह राशि को किस प्रकार प्रभावित करेगा ?

2 Answers
2

@pamditadayaramasharma5207Jan 2, 2026
 
हमारी राशि में बुध ग्रह क्या प्रभाव डालता है, ये जानने से पहले इस बात को जानना जरुरी है, बुध ग्रह क्या होता है |
 
जैसा कि हमारे ज्योतिष के अनुसार 9 ग्रह होते हैं और उन ग्रहों में से एक बुध ग्रह है | बुध ग्रह ज्योतिष के अनुसार मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है |
 
यह विद्या को ओर संकेत करता है | अगर बुध ग्रह के लक्षणों की बात करें तो यह व्यक्ति में बुद्धि, विवेक, ख़ुशी और सभी सवालों के जवाब का भण्डार अपने अंदर समाएं हुए है और इन सब का प्रतिनिधित्व करता है। बुध ग्रह बहुत ही शुभ ग्रह माना जाता है, लेकिन आपकी ग्रह दशा अगर सही न हो तो यह शुभ ग्रह आपके लिए अशुभ बन सकता है |
 
बुध ग्रह का प्रभाव :- 
 
- वैसे तो बुध ग्रह को राजकुमार ग्रह माना जाता है | सौर मंडल में बुध ग्रह का स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, इसलिए जिसकी राशि में यह विराजमान है, उसके लिए यह बहुत ही अच्छा लाभ देता है, परन्तु तब तक जब तक कि ग्रहों की दशा आपके अनुकूल हो |
 
 
- जैसा कि बुध ग्रह मिथुन राशि और कन्या राशि का स्वामी है, और यह दोनों राशियां दोहरी प्रकर्ति के स्वामी होते हैं | मानव शरीर के अंगों में जैसे - हाथ, कान, फेफड़े, तंत्रिका तंत्र, त्वचा ये सब बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं |
 
 
- कुंडली में अगर बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, तो वो जिसकी राशि पर विराजमान होता है, उसको हमेशा सही सलाह और ,मजबूत इरादा प्रदान करता है |
 
 
- वही दूसरी और अगर किसी की राशि में बुध ग्रह कमजोर होता है, तो वह व्यक्ति को कड़ी मेहनत के बाद भी अधिक सफल नहीं बनाता, और हर काम में बढ़ा उत्पन्न कर सकता है |
0
1
avatar
@krishnapatel8792Apr 21, 2023

चलिए चर्चा करते हैं कि अगर किसी की राशि में बुध ग्रह विराजमान है तो यह राशि को किस तरह प्रभावित करेगा।

यदि किसी व्यक्ति की राशि में बुध ग्रह विराजमान है तो यह उसके लिए लाभदायक सिद्ध होता है लेकिन तब तक जब तक यह अनुकूल है और यदि यह प्रतिकूल हो जाता है तो यह उस राशि के लिए बहुत ही कष्ट में हो जाता है।

वैसे तो बुध ग्रह को राजकुमार माना जाता है और यदि किसी राशि पर बुध ग्रह के अच्छे प्रभाव है तो उसका जीवन सफल हो जाता है और यदि बुध ग्रह के बुरे प्रभाव है तो उसके सभी बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं।

Article image

0
0