Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

क्या बनाये जल्दी से खाने की ऐसी कोई आसान चीज जो जल्दी बन जाए 15 मिनिट के अंदर ?

2
648

Join this conversation

Sort By
बहुत सी ऐसे व्यंजन है जो जल्दी बनते है ,पर निर्भर करता है के आप क्या खाना चाहते है | अगर आप शाकाहारी है तो आप सब्जियों मे कुछ बना सकते है | और अगर आप अंडा खा सकते है तो आप अंडे से बना लेंगे | आज आपको बताते है वेज-सेंडविच जो आसानी से और जल्दी बन जाएगा | ये आप नाश्ते मे और छोटी छोटी भूख जो अक्सर शाम की चाय के समय लगती है उस मे भी आप ये खा सकते है |
 
सबसे पहले ब्रेड के किनारे के कड़े वाले भाग को चाकू से काट कर अलग कर दें । एक स्‍लाइस पर मक्‍खन की पर्त लगाएं। इसके बाद उस पर प्याज, टमाटर और खीरे के पतले कटे हुए गोल छल्‍ले रखें। इसके ऊपर हल्का सा नमक छिड़कें और फिर ऊपर से चीज़ स्लाइस रख दें।
 
अब चीज़ स्लाइस के ऊपर नमकीन भुजिया की पर्त लगा दें। इसके बाद ऊपर से ब्रेड का एक और पीस रख दें। इसी तरह से सैंडविच के बाकी पीस भी तैयार कर लें। अब एक तेज चाकू लें और सैंडविच को तिकोने आकार में काट लें। आपका वेज सैंडविच तैयार | इसे केचअप या मनचाही चटनी के साथ सर्व करें और खाए |
Answered by
R
View Profile
Updated on05/08/26
11
  • वेज सैंडविच बहुत जल्दी बन जाता है और इसके लिए ज्यादा तैयारी भी नहीं करनी पड़ती।
  • पोहा 10–15 मिनट में आसानी से तैयार हो सकता है और हल्का भी लगता है।
  • ब्रेड पिज़्ज़ा तवे पर जल्दी बन जाता है और बच्चों से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं।
  • मसाला ओट्स जल्दी बनने वाला और थोड़ा हेल्दी विकल्प माना जाता है।
  • कॉर्न चाट में सिर्फ मकई, मसाले और नींबू डालकर तुरंत तैयार किया जा सकता है।
  • पनीर या चीज़ टोस्ट भी जल्दी बनने वाला अच्छा स्नैक है।

सच कहें तो सबसे आसान वही चीजें होती हैं जिनकी सामग्री घर में पहले से मौजूद हो।

Must Read: क्या कुछ हेल्थी नाश्ता बनाने कि विधि बता सकते है?

Answered by
I
Ishaanvi ReddyFrom the kitchen to the page — making food writing as honest, practical, and flavourful as the cooking itself.
View Profile

Ishaanvi Reddy is a trained chef and food writer with over 4 years of professional experience in culinary arts and food content. She holds a Diploma in Culinary Arts from the Institute of Hotel Management (IHM), Hyderabad — a qualification that gives her food writing a level of technical accuracy that distinguishes it from content written without kitchen experience. Her content covers recipes, cooking techniques, ingredient guides, food culture, nutrition basics, and restaurant trends across India. Her work has appeared on platforms including Slurrp, Herzindagi Food, and Eat This Not That India, where she writes for home cooks and food enthusiasts who want content that is tested, practical, and rooted in real culinary knowledge — not just adapted from other sources. With hands-on kitchen experience spanning South Indian, North Indian, and Continental cuisines, Ishaanvi brings a cross-regional perspective to her food writing. She has published 150+ food articles and recipes, covering everything from everyday meal planning to deep dives into the science of cooking and the cultural history of Indian food. Across all her work, every recipe is kitchen-tested, every technique is chef-verified, and every recommendation comes from direct culinary experience — not guesswork.

Updated on06/04/26
0

सूजी का उपमा 15 मिनट के अंदर बन जाने वाली डिश होती है, तो चलिए हम आपको सूजी की उपमा बनाने की सबसे आसान विधि बताएंगे -

सूजी का उपमा बनाने की समाग्री -

सूजी 1 कप
घी 1चम्मच
हरी मिर्च 1
प्याज़ 2
अदरक 1टुकड़ा
हरी मटर
गाजर
जीरा
नमक
हल्दी
करी पत्ता

सूजी का उपमा बनाने की विधि -

सबसे पहले सूजी क़ो घी मे डालकर भून ले, और उसके बाद प्याज़,गाजर क़ो काट ले और अब कड़ाही चूल्हे मे चढ़ाये ज़ब कड़ाही गर्म हो जाये तो उसमे घी डालकर उसमे जीरा, हरी मिर्च,करी पत्ता, अदरक डालें फिर हरी मटर डालकर भूने, गाजर, प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करे। उसके बाद
पानी डालकर भूनी हुई सूजी डालें और सूजी पक जाये तो नामक, हल्दी डाल दे, इस तरह से सूजी का उपमा बनकर तैयार हो जाता है।Article image

Answered by
S
View Profile

Mp

Answered on06/05/23
1

आप जानना चाहते हैं कि ऐसी कौन सी डिश बना सकते हैं जो 15 मिनट के अंदर बन जाए और खाने में भी स्वादिष्ट हो और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप क्या बना सकते हैं।

आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी कि सुबह के समय नाश्ता करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है ऐसे में आप सुबह के समय वही बना सकते हैं जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है और इसे बनाना भी आसान होता है, इसके अलावा आप सुबह के नाश्ते में उपमा, या फिर गाजर का हलवा बनाकर खा सकते हैं।

Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on06/07/23
0