कितना अजीब सा लगता है, ऐसा सुनने में की कोई इंसान रंगों के हिसाब से कार खरीदे | आज हम आपको ऐसे ही एक इंसान के बारें में बताते है, जो अपनी पगड़ी के रंगो के हिसाब से कार खरीदते है |
एक अरबपति जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाई है, आज हम बात कर रहे हैं, सिख बिजनेसमैन "रुबेन सिंह" की | इन्होने 1 नहीं 2 नहीं बल्कि पूरे 7 अलग रंगो की Rolls Royce गाड़ियां खरीदी | Rolls Royce car दुनिया की सबसे महंगी कार में से एक है | रुबेन सिंह द्वारा 7 Rolls Royce car खरीदने के पीछे भी एक कहानी है | जिसके बारें में हम आपको बताते हैं |
रुबेन सिंह जिन्हे एक समय में बिट्रिश बिल गेट्स कहा जाता था। उन्होंने Miss Attitude क्लोथिंग भी लॉन्च की | एक समय वो था जब उनका व्यापार करीब 10 मिलियन पाउंड से भी अधिक था परन्तु जैसे वक़्त हमेशा एक जैसा नहीं होता | उनका बुरा वक्त आया और उन्हें मज़बूरी में अपना पूरा व्यापार केवल 1 पाउंड में बेचना पड़ा। रुबेन सिंह के पास से AllDayPA कंपनी भी चली गई और वो दिवालिया घोषित हो गए |
फिर तभी एक ब्रिटिश व्यापारी ने उनकी पगड़ी को लेकर किया और कहा कि अब तुम केवल अलग-अलग रंग की पगड़ियां ही पहन सकते हो इसके सिवा कुछ नहीं | तब यह बात रुबेन सिंह को बहुत बुरी लगी और फलस्वरूप उन्होंने अपना व्यापार वापस से शुरू करने का फैसला किया | तब "रुबेन सिंह" से उस ब्रिटिश व्यापारी से कहा 'जितने रंग की पगड़ी पहनूंगा उतनी रंग की Rolls Royce रखूंगा'।
जो की आज उन्होंने उस बात को पूरा किया है | आज रुबेन सिंह के कंपनी में 500 से भी ज्यादा कर्मचारी है |