Asked 7 years ago

मम्मी बेटियों को यह क्यों कहती हैं कि जहाँ घूमना है शादी के बाद घूमना ?

Like
6
905

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

आज का वर्तमान समय इतना खराब चल रहा है कि कोई भी माँ नहीं चाहती है कि उसकी बेटी घर के बाहर अकेले घूमने के लिए जाये इसलिए माँ अपनी बेटियों क़ो यह कहती है कि बेटा शादी के बाद जहाँ घूमना हो घूम लेना। क्योंकि आज कल रेप, अपहरण से जुड़े कई मामले सुनने क़ो मिलते है जिस कारण से माँ अपनी बेटियों क़ो घर से बाहर नहीं जाने देती है,इसलिए हर माँ चाहती है कि उसकी बेटी कॉलेज जाये और कॉलेज के बाद सीधे घर आए।Article image

M

Answered By Meena Kushwaha

Author
View Profile
Answered on08/09/23
Like
2

अक्सर हमारे भारत में सभी मम्मीया अपनी बेटियों को अधिक देव तक घूमने के लिए मना करती हैं और कहती हैं कि जब तुम अपने ससुराल चली जाना तो अपने हस्बैंड के साथ घूमना।क्योंकि, आज का जमाना बहुत ही खराब है जिससे बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। आज के समय में मां बाप के अलावा किसी के ऊपर भी भरोसा नहीं किया जा सकता। इसीलिए किसी भी बेटी को अधिक देर तक घर से बाहर अकेले नहीं रहना चाहिए और हमेशा अपने मां-बाप के अलावा किसी और के ऊपर भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि बहुत सारी ऐसी लड़कियां एसी होती हैं जो अपने बॉयफ्रेंड के ऊपर भरोसा करती हैं और बाद में हमारे भारत में 35 टुकड़े किए जाने वाली कहानी सामने आती हैं।Article image

preeti  patel

Answered By preeti patel

Author
View Profile
Answered on12/14/22
Like
3

अक्सर जब भी कोई लड़की अपनी मम्मी से कहती है कि मम्मी मैं घूमने के लिए गोवा चली जाऊं तो मम्मी हमेशा मना कर देती है और कहती है कि जहां भी घूमने जाना है तो शादी के बाद घूमने जाना लेकिन क्या आप जानते हैं कि मम्मी हमेशा ऐसा क्यों कहती है नहीं जानते हैं तो चलिए मैं आपको बताती हूं दोस्तों मम्मी हमेशा अपनी बेटियों को घूमने जाने के लिए मना इसलिए कर देती है क्योंकि उन्हें इस बात की चिंता हमेशा लगी रहती है कि कहीं उनकी बेटी के साथ कुछ गलत ना हो जाए क्योंकि आज के समय में लड़कियों का अकेले घर से बाहर निकलना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है इसलिए मम्मी हमेशा मना कर देती हैं।Article image

Krishna Patel

Answered By Krishna Patel

Author
View Profile
Answered on12/14/22
Like
3

आज के समय मे कोई भी माँ नहीं चाहती है कि उसकी बेटी के साथ कुछ गलत हो, क्योंकि आज के समय मे ज्यादातर लड़कियो के साथ बलात्कार, छेड़छाड़ जैसे मामले देखने, सुनने क़ो मिलते है इसलिए माँ अपनी बेटी क़ो कहती है कि जहाँ भी घूमना बेटा अपनी शादी के बाद घूम लेना क्योकि शादी बाद पति साथ रहेगा तो माँ कोई टेंशन नहीं होती है। इसलिए माँ अपनी बेटियों क़ो सहेलियों के साथ कही बाहर जल्दी घूमने नहीं जाने देती है,ज़ब तक बेटियां घर बाहर रहती है माँ क़ो अपनी बेटी की चिंता लगी रहती है।Article image

S

Answered By Setu Kushwaha

Author
View Profile

Mp

Answered on12/13/22
Like
4

भारत में तो यह बहुत आम है, मै भी जब अपनी मम्मी से पूछती हूँ कि मम्मी कहीं घूमने जाने दो, चलो गोवा नहीं तो मनाली ही जाने दो, पर मेरी मम्मी का तो केवल एक ही जवाब होता है, नहीं |

मम्मी का कहना होता है की जहाँ जाना है शादी के बाद ही जाना, इस छोटी सी पंक्ति से मम्मी के बहुत से जवाब होते है और बहुत सी चिन्ताएँ भी | हम अभी बच्चे हैं ( मम्मी पापा के लिए तो हैं ही ) और इसी कारण वह हमे जितना हो सके अपने पास सुरक्षित रखना और फिर ऐसे हाथो में सौंपना चाहते हैंजो उनके जितना ही हमे सुरक्षित रखें | इस लिए मम्मी यह कहती हैं कि जहाँ जाना शादी के बाद जाना | इसके अलावा ऐसे बहुत से कारण हैं जो मम्मी को, हमे घूमने जाने देने से रोकतेहैं |


जैसे आजकल कलयुग के हालात हैं, कोई किसी पर भरोसा ही नही कर सकता, और यही मम्मी की सबसे बड़ी चिंता है | देश में बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं, और अपनी बेटी को खोना या उसे कुछ भी होता देख पाना माता पिता के लिए आसान नहीं है | हम अपनी ख्वाइशों को पूरा करने के बारे में सोचते रहते हैं और हमारी माँ हमे सुरक्षित रखने के |

कई बार यह बहुत हास्यपद भी लगता हैं कि मम्मी का हर बार एक ही जवाब होता हैं कि शादी के बाद घूमना, परन्तु यदि आप सचमुच शादी से पहले ही घूमना चाहती हैं तो मम्मी से लड़ने या रूठने की बजाय अपने दोस्तों को उनसे मिलवाइए | जितना हो सके उनका आप पर विश्वास पैदा कराइये, इससे होगा ये कि वह आपको काबिल समझेंगी और यकीनन आपको कही घूमने जाने कि इजाजत दे देंगी, क्योंकि यही सबसे अच्छा रास्ता है शादी से पहले घूमने जाने का |

J

Answered By Jessy Chandra

Author
View Profile
Updated on09/27/18
Like
5