Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
May 5, 2018food-cooking

में जब भी दही वड़ा बनती हूँ तो वड़ा दही में मेल्ट हो जाता है,अच्छे दही-वड़े कैसे बनाऊ ?

1 Answers
2

R

Ram kumar

@ramkumar1591May 5, 2018
सान्या जी ,आपकी चिंता का विषय है कि आपके बनाए दही वड़े मेल्ट हो जाते है | चलिए कोई बात नहीं हम आपको बता देते है कि आप अच्छे दही वड़े कैसे बनाए |

सामग्री :-
दही ,धोई उड़द की दाल,शक्कर,किशमिश,भुना जीरा,हरी मिर्च,ज़ीरा,हींग,चाट मसाला पाउडर,तेल (तलने के लिए),नमक (स्वादानुसार)

चटनी के लिए सामग्री :-
पकी इमली (पानी में भीगी हुई),गुड़ ,भुना जीरा,भुनी पिसी मिर्च,नमक (स्वादानुसार)

विधि :-
दही वड़ा रेसिपी के लिए सबसे पहले उड़द की दाल आठ घंटे के लिए भि‍गा दें। उसके बाद दाल मिक्सी डाले उसके साथ हरी मिर्च, ज़ीरा, हींग डाल कर पीस लें। पिसी हुई दाल में किशमिश मिलाकर उसके छोटे-छोटे बरे मतलब वड़े बना लें।

उसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और वड़ो को अच्छी तरह से तल लें। तले हुए वड़ो को दो से तीन मिनट के लिए पानी में डाल दें। उसके बाद उन्हें निकाल कर एक बर्तन में रख लें।

दही को अच्छी तरह से फेंट कर उसमें शक्कर और भुना जीरा मिला लें। आवश्यकतानुसार दही में पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें। उसके बाद दही में वड़े डाल कर फ्रीज़ में रख दें। अब आपकी दही वड़े तैयार हुए |

* चटनी बनाने के लिए भीगी हुई इमली को मसल कर उसके बीज निकाल दें। अब इमली के रस में गुड़ को पीस कर डाले | साथ ही भुना ज़ीरा, मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर उसके गाढ़ा होने तक पकाए |

फिर फ्रिज में रखे हुए दही वड़े में चटनी दाल कर सर्व करे |

Image result for dahi vada

1
19