S
Apr 27, 2026food-cooking

घर पर बाजरे की खिचड़ी बनाने की आसान विधि के बारें में बताओ ?

5 Answers
7

बाजरे की खिचड़ी भी सेहत के लिए उतनी ही लाभदायक होती है जितनी चावल की खिचड़ी और बाजरे की खिचड़ी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है, और घर पर बाजरे की खिचड़ी बनाना बहुत आसान है |

 सामग्री:- 
- 250 ग्राम - बाजरे की मिगी (10 - 15 मिनट भिगोई हुई)
- 150 ग्राम - मूंग की दाल
- 2 चम्मच - घी
- चुटकीभर - हींग
- आधा छोटा चम्मच - जीरा
- दो - हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 इंच - अदरक (बारीक कटी हुई)
- ½ छोटा चम्मच - हल्दी पाउडर
- ½ कप - हरी मटर के दाने
- नमक - स्वादानुसार
- 1 बडा चम्मच - धनियापत्ती
- 1 लीटर - पानी
 
विधि:-
 
- घर पर बाजरे की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप धीमी आंच में प्रेशर कूकर में घी डालकर गर्म कर लें |
- उसके बाद घी के गर्म होते ही आप हींग और जीरा डालें |
- जीरा भुनने के बाद आप हरी मिर्च, अदरक , हल्दी पाउडर और मटर के दाने डालकर 5 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें |
- अब आप बाजरा और मूंग दाल डालकर 5 से 7 मिनट तक कड़छी से चलाते हुए अच्छे से भून लें |
- उसके बाद भुने हुए मिश्रण में आप स्वादानुसार नमक और पानी दाल दें |
- अब आप कूकर का ढक्कन लगा दें और 2 सीटी लगा दें |
- 2 सीटी आने के बाद आप 5 मिनट तक कूकर को धीमी आंच पर ही पकने दें और फिर 5 मिनट के बाद गैस की आंच बंद कर दें |
- अब आपकी बाजरे की खिचड़ी बिलकुल तैयार है |
- आप बाजरे की गर्मागर्म खिचड़ी को दही के साथ सर्व कर सकते है |
3
avatar
Oct 4, 2023

आज हम आपके घर पर बाजरे की खिचड़ी बनाने की सबसे आसान विधि के बारे में बताते हैं बाजरे की खिचड़ी बेहद स्वादिष्ट होती है।इसे बनाने के लिए बाजरे और मूंग दाल की जरूरत होती है।Letsdiskuss

सामग्री

बाजरा -1/2कप

जीरा-1/4चम्मच

हींग -1/2 पिंच

मूंग दाल -100 ग्राम

हरी मिर्च- एक कटी हुई

अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच

हल्दी पाउडर-1/4 चम्मच

मूंगफली - 1कप

दो टेबल स्पून घी

नमक- स्वादानुसार

बाजरे की खिचड़ी बनाने की विधि-

बाजरे को धोकर पानी से निकाल कर कुट लें। फटकर इसकी भूसी को निकाल लें। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक पूरी तरह से भूसी से निकल ना जाए। बाजरे के साथ मूंग दाल और जरूरत के मुताबिक पानी डालकर इसे नरम होने तक पकाएं।

घी गर्म करें इसमें जीरा,हींग,धनिया पाउडर, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें।जब जीरा चटकने लगे तो बाजरे का मिश्रण इसमें डालें और दो से तीन मिनट के लिए पकाए और सर्व करें।

3
avatar
Oct 6, 2023

यदि आप भी घर पर बाजरे की खिड़की बनाना चाहते हैं तो हम आपके यहां पर उसकी सबसे आसान विधि बताएंगे। बाजरे की खिचडी बनाना बहुत ही आसान होता है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होती है।

सामग्री:-

  • 250 ग्राम - बाजरा मिगी (10 - 15 मिनट भिगोई हुई)
  • 150 ग्राम - मूंग की दाल
  • 2 चम्मच - घी
  • चुटकीभर - हींग
  • आधा छोटा चम्मच - जीरा
  • दो - हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • एक इंच - अदरक (जो बारीक कटी हुई)
  • ½ छोटा चम्मच - हल्दी पाउडर
  • आधा कप - ग्रीन मटर के दाने
  • नमक - स्वादानुसार
  • 1 बडा चम्मच - धनियापत्ती
  • 1 लीटर - पानी।

खिचड़ी बनाने की विधि:-

बाजरे को धोकर पानी से निकाल कर कुट लें। फटकर इसकी भूसी को निकाल लें। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक पूरी तरह से भूसी से निकल ना जाए। बाजरे के साथ मूंग दाल और जरूरत के मुताबिक पानी डालकर इसे नरम होने तक पकाएं।

घी को गर्म करें फिर इसमें जीरा,हींग,धनिया पाउडर, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डाल लें । जब जीरा गर्म होकर चटकने लगे तो बाजरे का मिश्रण इसमें डालें और दो से तीन मिनट के लिए पकाए और फिर सर्व कर दे।

इस प्रकार आप रोजाना बाजरे की खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं।

Letsdiskuss

2
V
Apr 24, 2026

बाजरे की खिचड़ी एक हेल्दी और स्वादिष्ट डिश है, जिसे बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले बाजरा और मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 2–3 घंटे के लिए भिगो दें।

अब कुकर में थोड़ा घी या तेल गरम करें, उसमें जीरा, हींग और बारीक कटा प्याज डालकर हल्का भून लें। फिर इसमें टमाटर, हल्दी, नमक और अपनी पसंद की सब्जियां (जैसे गाजर, मटर) डालकर कुछ देर पकाएं।

अब भीगा हुआ बाजरा और दाल डालें और पानी मिलाकर 3–4 सीटी आने तक पकाएं।

कुकर खुलने के बाद ऊपर से थोड़ा घी डालें।

React
N
Apr 27, 2026

सबसे पहले 1 कप बाजरा धोकर 6–8 घंटे या रातभर भिगो दें। इसके बाद इसे हल्का सा दरदरा पीस लें।

अब कुकर में थोड़ा घी गरम करें और उसमें जीरा, हींग डालकर तड़का लगाएं। फिर इसमें बारीक कटी सब्जियां (गाजर, मटर, टमाटर) डालकर हल्का भून लें।

अब इसमें पिसा हुआ बाजरा और ½ कप मूंग दाल डालें। नमक, हल्दी और आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं।

कुकर का ढक्कन बंद करके 3–4 सीटी आने तक पकाएं।

जब खिचड़ी तैयार हो जाए, तो ऊपर से थोड़ा घी डालकर गरम-गरम परोसें।

यह खिचड़ी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत पौष्टिक और पचने में आसान होती है।

 
React