द
Mar 29, 2018
लैंड रोवर ने रेंज रोवर इवोक कन्वर्टेबल को लॉन्च कर दिया है। यह केवल टॉप वेरिएंट एचएसई डायनामिक में उपलब्ध है। इसकी कीमत 69.53 लाख रूपए है। यह स्टैंडर्ड इवोक एचएसई डायनामिक से 9.54 लाख रूपए महंगी है।
इवोक कन्वर्टेबल को स्टैंडर्ड इवोक पर तैयार किया गया है। फर्क सिर्फ इतना है कि इसकी छत को खोला और बंद किया जा सकता है, जबकि रेग्यूलर मॉडल की छत को खोला और बंद नहीं किया जा सकता। इवोक कन्वर्टेबल की छत को फोल्ड होने में 18 सेकंड लगते हैं, जबकि वापस उसी स्थिति में आने में 21 सेकंड लग जाते हैं। इसकी छत को 48 किमी प्रति घंटा की स्पीड पर खोला और बंद किया जा सकता है।
इवोक कन्वर्टेबल में नेविगेशन सपोर्ट करने वाला 10 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 825 वॉट का 16-स्पीकर्स वाला मैरिडयन सराउंड साउंड सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर, रेन-सेसिंग वाइपर और 12 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीटें दी गई है।
इवोक कन्वर्टेबल में 2.0 लीटर का एसआई4 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 241 पीएस की पावर और 340 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसकी टॉप स्पीड 217 किमी प्रति घंटा है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 8.1 सेकंड का समय लगता है।
17





