komal Solanki
komal Solanki· 4 साल पहले
letsdiskuss ke sath learn bhi or Earn bhi.......

साबुदाना की खिचड़ी की विधि?

18
3.6K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/28/23

साबुदानाखिचड़ी , एक भारतीय लोकप्रिय व्यंजन है। साबुदाना, कसावा की जड़ से निकाला गया एक पौधा स्टार्च है। यह स्टार्च मोती जैसी गेंदों के आकार का होता है। साबुदाना मे कार्बोहाइट्रेड की मात्रा अधिक होती हैं, इसलिए इसमे तेजी से ऊर्जा बढ़ाने की क्षमता होती है। हिंदू धर्म मे विभिन्न त्योहारो और उपवासो में साबूदाना का उपयोग कई प्रकार के व्यंजन बनाने मे किया जाता है। इसमे से एक साबुदाना की खिचड़ी है। आइये हम इसे कैसे बनाते है जानते है :-

इसे बनाने के लिए हमे चाहिए :-

  • साबूदाना
  • सेंधा नमक
  • जीरा
  • हरी मिर्च
  • हरा धनिया
  • सिकी हुई मूंगफली
  • करी पत्ता
  • अदरक
  • उबले हुए आलू
  • तेल
  • शक्कर
  • निम्बू का रस।

साबुदाना बनाने की विधि :-

  • सबसे पहले साबुदाना को चौड़े बाउल मे ले कर अच्छे तरीके से 3 से 4 बार धोये ताकि उसका सारा स्टार्च निकल जाए।
  • अब इसे आवश्यकता अनुसार पानी डाल कर रात भर भिगो दे या बनाने से 4 घंटे पहले भिगोये।
  • अब एक पैन ले उसमे 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करे।
  • तेल गरम हो जाने के बाद इसमे जीरा, करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक डाल कर 1 मिनट तक पकाए।
  • अब उबले आलू के टुकड़े डाले और साथ मे नमक डाल दे।
  • मध्यम आंच पर पकाने के बाद इसमे साबुदाना डाल कर मिलाये।
  • अब इसमे मूंगफली , शक्कर और निम्बू का रस डाल कर 2 मिनट तक पकाए।
  • साबूदाना तैयार है ,हरा धनिया डाल कर परोसे।

Letsdiskuss

komal Solanki
letsdiskuss ke sath learn bhi or Earn bhi.......
प्रोफ़ाइल देखें

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

10
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया10/30/25

साबूदाना बाजार में दो प्रकार से उपलब्ध है। एक छोटा और एक बड़ा लेकिन बड़े वाले साबूदाना की खिचड़ी ज्यादा अच्छी आती है। साबूदाना बनाने की विधि बताते है। सबसे पहले साबूदाना को एक-दो घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखते हैं 1,2 आलू को उबालकर पीस कर रख लेते हैं टमाटर काट कर रख लेते हैं जितना आपको बनाना उसके हिसाब से मिर्च काट कर रख लेते हैं हरी धनिया कटी हुई रख लेते हैं। एक कप मूंगफली तेल में तल का रख लेते हैं इसके बाद साबूदाना को एक छन्नी में निकाल कर रख लेते हैं जिससे कि उसका पानी निकल जाए। फिर हम कढ़ाई को गैस पर चढ़ाते हैं उसमें तेल डालते हैं तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा डालते हैं मिर्च डालते हैं टमाटर डालते हैं। थोड़ा सा इसको लाल होने देते हैं इसके बाद साबूदाना डालते हैं। अब इसको कुछ देर तक पकने देना है चलाते रहना है। पकने के बाद इसमें डाल देते हैं बारीक कटी हुई धनिया डाल देते हैं। अरे हमारे साबूदाना की रेसिपी तैयार हो गई इसे व्रत में खाने के लिए लोग ज्यादा पसंद करते हैं।

लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
10
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया10/30/25

साबूदाना की खिचड़ी बनाने से पहले हमें साबूदाना को 1 से 2 घंटे के लिए फूलने के लिए पानी पर भिगो देना चाहिए इसके बाद जब साबूदाना अच्छी तरह से फूल जाए तो हम इसे जान लेते हैं फिर हम गैस पर एक कड़ाही रखकर मूंगफली दाना को ढूंढ लेते हैं मुझे हुए मूंगफली दाना को मिक्सर में हल्के दरार लेते हैं इसमें आलू के टुकड़े भी काट लें इसके बाद कैस्पर कड़ाही में घी गर्म करें फिर उसमें जीरा डालकर फ्राई करें जीरा भुनने के बाद कि मैं करी पत्ता और हरी मिर्च फ्राई करके आलू को मिला करके पूछ ले भूल जाने के बाद साबूदाना को डालें और धीमी आंच में पकने के लिए छोड़ दें और साबूदाना को अच्छी तरह से मिला ले फिर साबूदाना की खिचड़ी में सेंधा नमक और नींबू का रस डालकर चलाते हुए अच्छे से मिक्स करके गैस को बंद कर ले उसको बंद करने के बाद हरी पत्ती उस पर काट करके डाल देना चाहिए और हमारी साबूदाने खिचड़ी तैयार हो जाती है.।

लेख की तस्वीर

Aanchal Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
10
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया10/30/25

साबूदाना की खिचड़ी बनाने की विधि :-

  • सबसे पहले साबूदाना को पानी मे 1-2 घंटे लिए भोगा दे।
  • अब 1-2 आलू उबाल ले और छिलकर मसल ले।
  • अब हरी धनिया, हरी मिर्च को बारीक़ काट ले।
  • तेल मे 1कप मूंगफली तल कर रख ले।
  • अब साबूदाना भिगोये थे उनको किसी छन्नी निकलकर उसका पूरा पानी निकल ले।
  • अब कड़ाही गैस मे चढ़ाये और उसमे तेल डाले और जीरा डाले और कटी हरी मिर्ची डालकर आलू डाल ले तले उसके बाद उसमे साबूदाना डाल कर अच्छे से चलाये ताकि नीचे से साबूदाना जले नहीं।
  • ज़ब साबूदाना अच्छे से पक जाये तो उसमे नमक डाले और तली हुयी मूंगफली और अच्छे से चलाये उसमे बारीक़ कटी हुयी धनिया डाल दे। और आपकी सबूदाना की खिचड़ी बन कर तैयार हो गई गरमा गर्म सर्व करे।

Letsdiskuss

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

10