Updated on Dec 23, 2023entertainment

रोज़ाना दौड़ने के क्या फायदे हैं?

19
5 Answers

avatar
Answered on Nov 11, 2021


रोजाना दौड़ने से यह सेहत के साथ-साथ सुंदरता को भी बढ़ाने में भी मदद करता है!

दौड़ने से हमारे शरीर का सारा पसीना बाहर निकलता है जिसके कारण हमारा शरीर बाद में रिलैक्स फील करता है जिसके कारण प्रोडक्टिविटि अच्छी होती है!

रोजाना दौड़ने से हमारा शरीर एक अलग ही रूप ले लेता है और इससे कई सारी बीमारियां ठीक होती है जैसे दिल की सेहत मे सुधार होना!

रोजाना सुबह दौड़ने से हमारा वजन भी कम होता है जिसके कारण हम मोटापे से दूर हो जाते हैं!.

दौड़ने से हमारे जोड़ों का दर्द भी ठीक हो जाता है क्योंकि दौड़ने से पूरे शरीर में मूवमेंट होता है, जिसके कारण सभी हड्डियां चलती है और यह हमारे लिए बहुत ही लाभदायक होता है जिसके कारण हड्डियों का पेन कम हो जाता है!

रोजाना दौड़ने के कारण हमारा मानसिक संतुलन भी बना रहता है जिससे हमें रिलैक्स फील होता है, और हम अच्छा सोचते है!

सुबह रोजाना दौड़ने से रात को अच्छी नींद भी आती है जिससे हमें आलस नहीं रहती!

कई लोग तो दौड़ते दौड़ते एक अच्छा संगीत भी बना लेते हैं यह संगति बनाने में मदद करता है!

Article image

9
S
Answered on Mar 29, 2022

रोजाना10-20मिनट दौड़ना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, दौड़ने से बहुत सी बीमारियां खत्म होती है।


•जो व्यक्ति आस्थमा बीमारी से ग्रसित है उनको रोजाना 10-20मिनट सुबह या शाम को दौड़ने से फेफड़े मजबूत होते है तथा उनके श्ववसन प्रकिया मे काफ़ी हद तक सुधार आता है।

•बहुत से लोग अक्सर अपने मोटापा से परेशान रहते है, ऐसे मे उनको रोजाना सुबह 1-2घंटे दौड़ना चाहिए जिससे लगभग 700 से865 कैलोरी ऊर्जा बर्न होती है, जिस कारण से उनके बॉडी की चर्बी धीरे -धीरे कम होने लगती है।Letsdiskuss

इसे भी पढ़ें :-क्या आपको लगता है कि सेल फोन का उपयोग करना हमारे शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत बुरा है? क्यों?

9
avatar
Updated on Oct 17, 2025

रोजाना दौड़ने से स्वास्थ्य के लिए बहुत से लाभ होते हैं तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से लाभ मिलते हैं।

रोजाना सुबह उठकर आधे घंटे दौड़ने से हमारे शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ जाती है किसकी वजह से हमारा शरीर तंदुरुस्त रहता है, हमारे चेहरे में चमक आती है, हम कभी बीमार नहीं पढ़ सकते हैं, इसी प्रकार का ही स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं इसलिए रोज सुबह उठकर हमें दौड़ना चाहिए।

जिन व्यक्तियों को हार्ट की बीमारी होती है उन्हें रोज सुबह उठकर कम से कम 10 मिनट दौड़ना चाहिए क्योंकि दौड़ने से हम इस समस्या को बहुत कम कर सकते हैं।

Article image

9
V
Answered on Feb 27, 2023

दोस्तों आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि रोजाना दौड़ने से स्वास्थ्य को क्या लाभ मिलता है -

एक स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना दौड़ बहुत ही आवश्यक है जो व्यक्ति रोजाना दौड़ते हैं वह व्यक्ति दूसरों की अपेक्षा मजबूत और रोग रोधी होते हैं। सुबह के दौड़ प्रोडक्टिविटी को बढ़ाती है दौड़ने से शारीरिक और मानसिक दोनों रूप में व्यायाम होता है जो लोग हृदय रोगी होते हैं उनके लिए रोजाना दौड़ बहुत ही लाभदायक होती है। हृदय रोगियों के लिए दिन में कम से कम 10 से 20 मिनट की दौड़ करनी चाहिए। दौड़ने से ब्लड सरकुलेशन अच्छा रहता है। इसीलिए रोजाना दौड़ सेहत के लिए लाभकारी होती है।Article image

9
avatar
Answered on Dec 22, 2023

चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि रोजाना दौड़ने का क्या स्वास्थ्य लाभ है। रोजाना दौड़ने से कई सारे स्वस्थ लाभ होते हैं। शरीर से अतिरिक्त चर्बी और वजन घटाने के लिए आपने कई लोगों को दौड़ने की सलाह देते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोटापा कम करने के अतिरिक्त आपको मानसिक रूप से फिट रहने के लिए भी दौड़ने के बहुत से फायदे होते हैं।यह एक ऐसा मेडिटेशन है, जो आपको शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ बनाता है। ऐसे में रोजाना दौड़ना आपको कई फायदे पहुंचा सकते हैं।

दौड़ना केवल आपके शरीर के लिए ही एक एक्सरसाइज नहीं है बल्कि यह आपके दिमाग के लिए भी एक कसरत की तरह है। क्योंकि दौड़ लगाने के लिए भी एक मजबूत इच्छा शक्ति चाहिए होती है। क्योंकि धीरे-धीरे आप इसमें आप अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाने की कोशिश करते हैं जो बिना इच्छा शक्ति के मुमकिन नहीं है। ऐसे में आपका दिमाग अधिक सक्रियता से कार्यकर्ता है। साथ ही दौड़ के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आपका मस्तिष्क सही दिशा में सोच पता है। इससे आपके दिमाग की भी अच्छी कसरत हो जाती है।

जब आप दौड़ते हैं तो आपका पूरा ध्यान सामने तय किए हुए अपने लक्ष्य और आपकी सांसों पर होता है। दौड़ लगाते समय आप दुनियादारी की सारी परेशानियां भूल जाते हैं।इसके अलावा रोजाना दौड़ने से आपके शरीर में एक ऐसा रासायन उत्पादित होता है, जो तनाव को कम करने में सहायक होता है। एक शोध के अनुसार दिन भर की चिंता,तनाव आदि से परेशान व्यक्ति यदि नियमित रूप से दौड़ को अपनी दिनचर्या में शामिल करें तो उन्हें काफी अच्छा महसूस होगा। इससे उनका तनाव कम होने के साथ ही सकारात्मक विचार भी उत्पन्न होने लगेंगे। जो व्यक्ति अस्थमा बीमारी से ग्रसित है उनको रोजाना 10 से 20 मिनट सुबह या शाम को दौड़ने से फेफड़े मजबूत होते हैं तथा उनके श्वसन प्रक्रिया में काफी हद तक सुधार आता है।

Letsdiskuss

8