Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Othersक्या पैकेट वाला दूध पीना चाहिए
H

| Updated on March 22, 2024 | others

क्या पैकेट वाला दूध पीना चाहिए

4 Answers
logo

@kirankushwaha3551 | Posted on March 20, 2024

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि पैकेट वाला दूध पीना चाहिए या नहीं। क्या पैकेट वाला दूध पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है या नहीं और हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है तो कितना और हम पैकेट वाले दूध का इस्तेमाल कैसे करें।

 

आजकल गांव हो या शहर हर स्थान पर गाय का शुद्ध दूध नहीं मिल पाता है क्योंकि आजकल के जमाने में कोई भी गाय को अपने घर में नहीं रखना चाहता और ना ही उसकी सेवा करना चाहता इस कारण गाय का शुद्ध दूध नहीं मिल पाता है जिसके कारण कई सारे लोग ऐसे हैं जो पैकेट वाला दूध को घर ले आते हैं। लेकिन उनको यह पता नहीं होता है कि पैकेट वाला दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक होता है। अगर हम रोजाना पैकेट वाले दूध का इस्तेमाल करते हैं तो हमारे शरीर को कई सारी बीमारियां हो सकती हैं, क्योंकि पैकेट वाले दूध में कई सारे केमिकल मिले होते हैं।  पैकेट वाला दूध पीने से हमारे शरीर को नुकसान पहुंचता है इसलिए मैं आपको कहना चाहती हूं कि आप पैकेट वाले दूध को ना पिए। अगर आपको दूध ही पीना है तो गाय का शुद्ध दूध पीजिए या फिर डेरी का दूध मंगवा कर पीजिये।

 

कई लोगों का मानना है कि पैकेट वाला दूध सुरक्षित होता है लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि पैकेट वाला तो सुरक्षित नहीं होता है जितना की गाय का शुद्ध दूध होता है या डेरी वाला दूध शुद्ध होता है। आजकल के समय में गांव के या डेरी वाले भी दूध में पानी मिलाकर बेचते हैं लेकिन हम उस दूध को अच्छी तरह से पका लेते हैं तो वह दूध में मिला पानी होता खत्म हो जाता है और दूध शुद्ध हो जाता है।

 मैं आपकी जानकारी के लिए बता दू की अगर आप पैकेट वाला दूध पीते हैं तो उसे उबले नहीं क्योंकि वह पहले से उबला हुआ होता है और उसे आप दोबारा उबलते हैं तो उसके सारे पोषक तत्व ख़त्म हो जाते हैं।

 

 

Letsdiskuss

0 Comments
S

@sonamsingh1730 | Posted on March 20, 2024

अधिकतर पैकेट वाले दूध का सेवन शहर में रहने वाले लोग करते हैं। क्योंकि शहर में गाय, भैंस तो रहती नहीं है तो लोग चाय बनाने के लिए, या फिर पीने के लिए बाजार से पैकेट वाला दूध खरीद कर लाते हैं और उसका सेवन करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैकेट वाला दूध पीना चाहिए या नहीं तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

 

आईए जानते हैं कि क्या पैकेट वाला दूध पीना चाहिए या नहीं:-

जैसा कि आप जानते हैं कि दूध हमारे शरीर के अंदर बहुत से पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। लेकिन किस तरह का दूध फायदेमंद होता है इस बात को जानना जरूरी है। मैं बात कर रही हूं पैकेट वाले दूध की जो की होमोजिनाइज दूध है। यानी कि इस दूध को तैयार करने के लिए पहले इसे गर्म किया जाता है और तुरंत ठंडा किया जाता है ताकि इसके अंदर बैक्टीरिया और अशुद्धियां  पूरी तरह से निकल जाए। लेकिन बताया जाता है कि पैकेट वाला मिल्क सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि इस तरह के दूध में यूरिया और ग्लूकोज भी पाए जाते हैं जो हमारी हेल्थ के लिए अच्छे नहीं होते हैं।

 

बच्चों के लिए भी हो सकता है नुकसानदायक पैकेट वाला दूध:-

बच्चों के लिए पैकेट वाला नुकसानदायक हो सकता है दूध क्योंकि इस दूध में केमिकल होने की संभावना होती है, जो बच्चों के लिवर किडनी और ब्रायन को नुकसान पहुंचा सकती है। इतना ही नहीं इसके सेवन से बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य भी बिगाड़ सकता है। यदि आप अधिक मात्रा में अपने बच्चों को पैकेट वाला दूध पीने के लिए देते हैं तो वह मेंटल डिसऑर्डर का शिकार भी हो सकता है। क्योंकि एक रिसर्च में पाया गया है कि पैकेट वाले दूध में 10% तक दूषित दूध की मिलावट होती है। जिसकी वजह से इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है।

 इसके अलावा पैकेट वाले दूध पीने से डायरिया, लूज मोशन,उल्टी आदि  समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

 

 

 

Letsdiskuss

0 Comments
M

@meenakushwaha8364 | Posted on March 20, 2024

पैकेट बंद दूध पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है, क्योंकि पैकेट बंद दूध मे यूरिया,ग्लूकोज भी मिक्स होने के कारण सेहत के लिए हानिकारक होते है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक पैकेट वाले दूध मे कई तरह के बैक्टीरिया मौजूद होते है, क्योंकि पैकेट वाला दूध बहुत दिनों का बंद होने के कारण उसमे कई सारे बैक्टेरिया मौजूद होते है और पैकेट वाला दूध पिने से फूड पॉइजनिंग या पेट संबंधित समस्याए हो सकती है। इसलिए जितना हो सके उतना पैकेट वाला दूध पीने से बचना चाहिए,पैकेट वाला दूध पीने से कई सारी बीमारियां हो सकती है जैसे कि यदि आप पैकेट वाला दूध लम्बे समय से पी रहे तो शरीर मे कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है।

 

यदि आप अपने बच्चों क़ो पैकेट बंद दूध पिलाते है, तो बच्चों के लिए नुकसानदायक है। क्योंकि पैकेट वाला दूध मार्केट से खरीदकर लाते है और दूध क़ो गर्म करके बच्चे क़ो पिलाते है तो बच्चा पी लेता है, लेकिन आप लगातार 5-6महीने बच्चे क़ो पैकेट वाला दूध पिलाते है तो बच्चे के मानसिक विकास पर बहुत ही बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही बच्चों के शारीरिक अंगों किडनी, लिवर के लिए पैकेट वाला दूध नुकसानदायक होता है। क्योंकि पैकेट वाला दूध बच्चों क़ो पिलाते है, तो बच्चों की किडनी क़ो खराब कर सकता है क्योंकि पैकेट वाले दूध मे कई सारे केमिकल मिक्स करके पैकेट मे बंद किया जाता है इसलिए 1-2महीने तक पैकेट बंद दूध खराब नहीं होता है।

 

आपके घर मे बच्चे, बूढ़े और नौजवान पैकेट वाला दूध पीते है तो नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि पैकेट वाला दूध का सेवन करने से बच्चे, बूढ़े व्यक्तियों की ब्रेन के लिए नुकसानदायक है, ब्रेन पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है जिससे ब्रेन की नसों मे दर्द होने के कारण ब्रेन की नस फटने का खतरा अधिक रहता है।

 

 


Letsdiskuss

0 Comments
A

@anjalipatel3903 | Posted on March 21, 2024

यदि हो सके तो आप पैकेट वाले दूध का सेवन बिलकुल भी ना करें। क्योंकि इसको पीना हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पैकेट बंद दूध बच्चों के लिए सबसे अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि बच्चे प्रीमेच्योर होते हैं जिस वजह से पैकेट वाले दूध से उनकी किडनी, लीवर और ब्रेन को नुकसान पहुंच सकता है। इतना ही नहीं इसकी वजह से मेंटल डिसऑर्डर का भी शिकार हो सकते हैं।

 

चलिए जानते हैं कि यदि आप भी पैकेट बंद दूध पीते हैं तो आपको किस तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं इसलिए आपको आज से ही सावधान होने की जरूरत है।

 

मैं आपको बता दूं कि पैकेट वाले दूध में कॉन्टैमिनेटेड  का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है क्योंकि आपको फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द,डायरिया, टाइफाइड उल्टी और लूज मोशन जैसे इंफेक्शन होने का खतरा हो सकता है। और मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यदि आप पैकेट बंद दूध का इस्तेमाल 10 साल से अधिक कर रहे हैं तो आप इसका इस्तेमाल करना तुरंत बंद कर दे क्योंकि इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने की संभावना हो सकती है।

 

इसलिए हो सके तो आप गाय का दूध ही सेवन करें:-

 

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं की गाय का दूध पाचन के लिए बेहतरीन माना जाता है। क्योंकि इसे पचाने में तंत्र को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। और यह पाचन तंत्र की समस्याओं में काफी लाभदायक है।गाय का दूध पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यदि पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी हो जाए तो ऐसे में उन्हें गाय का दूध पीना चाहिए यह काफी फायदेमंद होता है। मैं आपको बता दूं की गाय का दूध वीर्य को गाढ़ा कर शुक्राणु की संख्या में वृद्धि करता है। और हमें शक्ति प्रदान करता है। इसलिए जब भी आप डॉक्टर के पास जाएंगे तो डॉक्टर आपको हमेशा गाय का दूध पीने के लिए कहेंगे और बाजार में मिलने वाले दूध को पीने के लिए मना करेंगे क्योंकि बाजार में मिलने वाला पैकेट बंद दूध सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है।

 

Letsdiskuss

 

 

0 Comments