R
Rakesh Singh· 7 साल पहले
लेखक

शादी के समय निभाए जाने वाले कुछ रीति-रिवाज जो आपको बहुत पसंद हो ?

4
659

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/21/23

शादी के समय निभाए जाने वाले रीति रिवाजो मे से मुझे सबसे ज्यादा संगीत की रस्म पसंद है,क्योकि इस फंक्‍शन को लेकर सभी लोग ज्‍यादा उत्‍साहित होते हैं, क्‍योंकि संगीत के फंक्शन मे सभी को डांस करने का मौका मिलता है। संगीत के फंक्‍शन में सभी अपने मनपसंद गाने पर डांस करते हैं। शादी से पहले की संगीत की यह रस्‍म शादी के एक या दो दिन पहले होती है। लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/21/22

शादी के फंक्शन में ऐसे कई सारे रीति रिवाज होते हैं जिनकी अपनी अलग-अलग मान्यताएं होती है और उन रिवाजों को निभाने में मजा भी आता है।

हल्दी और उबटन की रस्में :-

शादी के समय का सबसे पहला रिवाज हल्दी का होता है इस रिवाज में सभी सुहागन महिलाओं को बुलाया जाता है जिसमें सभी महिलाएं एक-एक करके दुल्हन को हल्दी और उबटन लगाती है इससे होने वाली दुल्हन का निखार और अधिक बढ़ जाता है मुझे यह फंक्शन बहुत ही पसंद है।

जूते छुपाने की रस्म :-

इस रस्म को दुल्हन की छोटी बहन द्वारा निभाया जाता है जब दूल्हा अपने जूतों को उतार कर रख देता है तो दुल्हन की बहन उनके जूते को छुपा लेती है और उनके जूतों को तब तक नहीं देती है जब तक कि मुंह मांगा नेग न मिल जाए इस रस्म में बहुत ही आनंद आता है।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/22/23

दोस्तों शादी के समय निभाए जाने वाले रीति रिवाज में मुझे मेहंदी और हल्दी की रसम अच्छी लगती है। आज के फैशन में मेहंदी की रसम को मेहंदी सेरिमनी भी कहा जाता है मेहंदी सेरिमनी में दुल्हन को मेहंदी लगाई जाती है। और ऐसा माना जाता है कि अगर दुल्हन की मेहंदी का रंग गहरा चढ़ता है तो उसका होने वाला दूल्हा उसे बहुत प्यार करता है। हल्दी की रसम में दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है। और हल्दी के रस्मों को सब लोग बड़े मजे से इंजॉय करते हैं।

लेख की तस्वीर

V
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया04/09/19

शादी के समय कई सारे function होते हैं, जो अपना अलग स्थान रखते हैं । साथ ही हर फंक्शन में निभाए जाने वाले रीति-रिवाज जिनका अपना अलग ही मजा होता है । शादी में कई ऐसे रीती रिवाज है जो बहुत पसंद आते हैं । उनमें से जो मुख्य रीति-रिवाज होते हैं उनके बारें में आपको बताते हैं ।


- मेहँदी फंक्शन :-
किसी भी शादी में सबसे महत्वपूर्ण होता है मेहँदी का फंक्शन , जो कि सभी के यहां होता है । मेहँदी फंक्शन में जो अभी के कपड़ों का एक ही रंग होता है उसके तो क्या ही कहने । मेहँदी फंक्शन में सभी लडकियां हरे रंग की ड्रेस पहनती है । शादी की मेहँदी किसी की भी हो उस रीति में लड़के और लकड़ी को आशीर्वाद दिया जाता है ।

(Courtesy : jikupic )

- हल्दी फंक्शन :-
हल्दी के फंक्शन में लड़का और लड़की को सभी के आशीर्वाद के साथ हल्दी लगाई जाती है । जिसमें बड़ों का आशीर्वाद और छोटो का प्यार शामिल होता है ।

(Courtesy : Yahoo News Canada )



R
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2