Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Krishna Patel's avatar
Nov 23, 2023news-current-topics

शादी करने के क्या फायदे हैं और क्या नुकसान है?

4 Answers
34

S
@setukushwaha4049Mar 17, 2023

शादी करने के कई सारे फायदे होते है -

शादी करने से आपको अपना लाइफपार्टनर मिल जाता है, जिसके साथ आप अपना हर सुख- दुख बांट सकते है। बीमारियों से ग्रसित होने पर आपक़ो अपने पार्टनर का साथ मिल जाता है जिसके कारण आपका जीवन भी अधिक सुखमय और खुशहाल हो जाता है।


शादी करने के कई नुकसान होते है -

शादी करने से बहुत से नुकसान भी हो सकते है क्योकि शादी के बाद आपके ऊपर आपका पार्टनर रोक टोक कर सकता है। आप हमेशा अपनी मर्जी के अनुसार काम नहीं कर पाएंगे क्योंकि आपको अपने पार्टनर के खुशियों और इच्छाओ का भी ख्याल रखना पड़ता है।Letsdiskuss

और पढ़े- मे पूछना चाहता हूँ जो ये शादी पार्टी मे बेफिजूल के खर्चे होते है क्या वो करना सही है ?

1
16
avatar
@krishnapatel8792Mar 18, 2023

शादी करने के फायदे और नुकसान के बारे में हम आपको आज इस आर्टिकल में बताएंगे :-

शादी करने के फायदे

शादी करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपके लाइफ में सुख और दुख को बांटने वाला आपको एक सच्चा साथी मिल जाएगा जो हमेशा आपके साथ रहेगा।

शादी करने का दूसरा सबसे बड़ा फायदा आपकी वंश को आगे वृद्धि करने में आपकी सहायता होगी।

शादी करने के नुकसान

शादी करने का सबसे बड़ा नुकसान कि आपकी आजादी छिन जाएगी क्योंकि यदि आपको कहीं बाहर घूमने जाना होगा तो सबसे पहले अपनी पत्नी से पूछना पड़ेगा।

शादी करने का दूसरा सबसे बड़ा नुकसान आप के खर्चे बढ़ जाएंगे क्योंकि पत्नी की सभी जरूरतों की चीजें आपको ही लाना पड़ेगा।Letsdiskuss

और पढ़े- शादी के मंडप मे चार खंबे ही क्यु होते है?

1
16
A
@aayushisharma7131Mar 27, 2023

शादी करने के फायदे और नुकसान इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप कौन से संदर्भ से इस बारे में बात कर रहे हैं। यह आपकी सामाजिक, आर्थिक, मनोवैज्ञानिक और वैध दृष्टिकोण पर भी निर्भर करता है। कुछ लोगों के लिए शादी का करना एक सामाजिक समझौता होता है, जबकि कुछ लोगों के लिए यह आनंद का अनुभव होता है। इसके अलावा, कुछ लोग अपने जीवनसाथी के साथ एक भविष्य की निर्माण करने के लिए शादी करते हैं|

shadi ke fayde aur nuksan-letsdiskuss

(Image :- Google)

शादी एक व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण फैसला होता है और इसके फायदे और नुकसान होते हैं। निम्नलिखित हैं शादी के कुछ फायदे और नुकसान:

फायदे:

  1. संतुष्ट जीवन जीने का अवसर: शादी करने से आप अपने जीवन में एक साथी का अवसर प्राप्त करते हैं जो आपके साथ संतुष्ट जीवन जीने में मदद करता है।
  2. सामाजिक मान्यता: शादी एक समाजी और संस्कृतिक उपलब्धि है जो आपको समाज में आपकी मान्यता और सम्मान का अधिकार प्रदान करती है।
  3. सम्बंधों में आसानी: शादी करने से आपके सम्बंधों में आसानी होती है, क्योंकि आप अपने साथी के साथ साझा जीवन बिताते हैं।
  4. संबंधों को बनाए रखना: शादी एक संबंध बनाने का एक सामाजिक और धार्मिक पद्धति है जो दो लोगों को एक साथ बंधता है। इसे संबंधों को बनाए रखने के लिए एक मजबूत आधार के रूप में देखा जाता है।
  5. आर्थिक सहायता: शादी के बाद, दोनों पति-पत्नी आर्थिक सहायता करते हैं और एक दूसरे के लिए एक सहायक बनते हैं।
  6. संतान: शादी के बाद, व्यक्ति के परिवार में संतान का जन्म हो सकता है। यह उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी उम्र के बाद भी उनकी सहायता करते हैं।

नुकसान निम्नलिखित हैं:

  • संबंधों में असंतुलन - विवाह के बाद, एक साथ रहने और एक दूसरे को समझने में समय लगता है। इस दौरान संबंधों में असंतुलन उत्पन्न हो सकता है।

  • सामाजिक दबाव - कुछ लोगों के लिए, शादी करना समाज में स्थान प्राप्त करने का एक तरीका होता है। इस तरह के दबाव के चलते, कुछ लोग अपनी पसंद से अलग हो जाते हैं।

  • आर्थिक बोझ - विवाह के बाद, जीवन जीने के लिए कई खर्चे होते हैं जैसे कि घर किराए पर लेना, खान-पान, स्वास्थ्य जगह के भुगतान, बच्चों की शिक्षा आदि।

  • मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं - शादी के बाद, जीवन में नए संबंधों के साथ सामने आने वाली समस्याओं के चलते कुछ लोगों को मानसिक समस्याएं होती हैं। इस तरह की समस्याएं जैसे कि अंधविश्वास, उत्साह की कमी, निराशा आदि शामिल हो सकती हैं।

1
15
avatar
@poonampatel5896Nov 22, 2023

नमस्कार कृष्णा जी, आज हम आपके सवाल है कि शादी करने के क्या फायदे हैं और क्या नुकसान, तो चलिए आज हम आपके सवाल का जवाब जरूर देते हैं की शादी करने के फायदे और नुकसान के बारे में बताते हैं। कुछ लोग लव मैरिज शादी करते हैं और कुछ लोग अरेंज मैरिज करते हैं लेकिन आप किसी भी तरीके से शादी करोगी तो शादी होती है आप लोगों ने तो यह कहावत तो सुनी ही होगी की जो शादी के लड्डू खाए वह पछताए, और न खाए वह भी पछताए।

शादी करने के फायदे-

शादी करने का सबसे बड़ा फायदा है कि आपको एक लाइफ पार्टनर मिल जाता है जो आपके सुख और दुख में आपके साथ रहते हैं।

आपका अकेलापन दूर हो जाता है और आप बहुत खुश रहते हैं।

अगर आप घर से बाहर जॉब करते हैं तो आपको तो पता ही होगा कि खाने पीने के कितनी प्रॉब्लम होती है लेकिन शादी करने का सबसे बड़ा फायदा यें है कि आपको खाने पीने की कोई भी प्रॉब्लम नहीं होती है।

शादी करने के नुकसान-

आपकी टेंशन बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी क्योंकि आपको शादी करने के बाद बहुत कुछ सोचना पड़ता है क्योंकि अपने फ्यूचर को सिक्योर करने के लिए।

आपका खर्चा बहुत बढ़ जाएगा क्योंकि पहले आप अकेले थे,आपको केवल एक का खर्चा उठाना पड़ता था लेकिन अब आपको अपने लाइफ पार्टनर का भी खर्च उठाना पड़ता है।

तो चलिए अब हम आपको इसकी जानकारी शादी करने के फायदे और नुकसान के बारे में पूरी जानकारी दे दी है। अगर हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो कमेंट और लाइक करना ना भूले और अपने दोस्तों के साथ शेयर करना भी ना भूले।Article image

1
14