Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

शुक्र का हमारी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

2 Answers
2

@pamditadayaramasharma5207Dec 5, 2018
हमारे ब्रह्माण्ड में कई ग्रह है, जो घूमते रहते हैं, जिनकी गिनती करना आसान नहीं | परन्तु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 9 ग्रह हैं, जो पूरे ब्रह्माण्ड में सिर्फ घूमते ही नहीं बल्कि उनके कारण हमारे कुंडली के ग्रह और नक्षत्र भी चलते हैं | हमारी कुंडली में कई सारे बदलाव ग्रहों की स्थति के अनुसार ही होते हैं |

आज के समय में सुख, संपन्नता, समृद्धि और वैभव ये सब चीज़ों की कामना सभी को होती है | अगर आपकी राशि में शुक्र ग्रह बलवान है, तो यह आपकी कुंडली को और आपको सर्वगुण संम्पन्न बनाता है |

आप जानना चाहते हैं, कि शुक्र ग्रह हमारी सभी राशियों पर क्या प्रभाव डालती हैं | ज्योतिष शाश्त्र में 12 राशियाँ मानी जाती हैं | आपको शुक्र ग्रह के प्रभावों के बारें में बताते हैं |

मेष
- इस राशि को शुक्र ग्रह से धन और पारिवारिक सुख मिलता है |
- इस राशि का वैवाहिक जीवन पूरी तरह से शुक्र पर निर्भर करता है |

वृष
- इस राशि को शुक्र ग्रह अच्छा स्वास्थ्य और शानदार व्यक्तित्व देता है |
- इस राशि वालों की नौकरी शुक्र ग्रह के अच्छे और बुरे वक़्त पर निर्भर होती है |

मिथुन
- इस राशि में संतान सुख, विद्या और बुद्धि का वरदान शुक्र ग्रह पर मिलता है |
- अगर शुक्र ग्रह अच्छा है, तो जीवनसाथी का प्रेम और ऐश्वर्य मिलता है |

कर्क
- कर्क राशि वालों को शुक्र ग्रह से करुणा, प्रेम और अच्छा ह्रदय मिलता है |
- शुक्र ग्रह की अच्छी और बुरी स्थति का असर इस राशि वाले की नौकरी पर पड़ता है |

सिंह
- सिंह राशि वालों को शुक्र ग्रह से साहस, भाई-बहन का सुख मिलता है |
- शुक्र ग्रह के कारण ही इनको ऊँचे पद और मान- प्रतिष्ठा मिलती है |

कन्या
- कन्या राशि के लिए शुक्र ग्रह भाग्य, धर्म और विदेश यात्रा का भाग्य बनाता है |
- धन-सम्प्पादा और पारिवारिक सुख सुविधा मिलती है |

तुला
- इस राशि पर शुक्र स्वास्थ्य और उम्र को नियंत्रित करता है |
- किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व शुक्र ग्रह के अनुसार निश्चित होता है |

वृश्चिक
- शुक्र ग्रह इस राशि वालों का विवाह, कारोबार और रिश्ते पर निर्भर करता है |
- मान-सम्मान, यश और एक बेहतर जीवन का लेखा जोखा इस ग्रह के अच्छी स्थति से होता है |

धनु
- शुक्र ग्रह का धनु राशि की नौकरी पर पूरी तरह से प्रभाव रहता है |
- शुक्र ग्रह धनु राशि वाले के स्वस्थ को प्रभावित करता है |

मकर
- शुक्र अगर उच्च स्थान पर है तो आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा और मान सम्मान मिलता है |
- शुक्र इस राशि वालों को संतान सुख और विद्या-बुद्धि प्रदान करता है |

कुम्भ
- कुम्भ राशि के मन, ह्रदय, भावनाएं और सोच इन सभी को शुक्र ग्रह प्रभावित करता है |
- कुम्भ राशि को शुक्र ग्रह भाग्यवान बनाता है |

मीन
- मीन राशि को आयु और सफलता शुक्र ग्रह से प्राप्त होती है
- मीन राशि को लेखन, कला, संगीत और अभिव्यक्ति की क्षमता शुक्र ही देता है |

इस तरह सभी राशियों को शुक्र ग्रह प्रभावित करता है |

शुक्र_ग्रह_का_मानव_जीवन_पर_प्रभाव-letsdiskuss

0
1
avatar
@krishnapatel8792Nov 24, 2022

हमारे जीवन में जो भी कार्य होते हैं वह राशियों पर निर्भर होते हैं जैसे की हमारे जीवन में सुख, दुख, लाभ, हानी यह सब कुछ ग्रहों पर निर्भर करता है हमारे ब्रह्मांड में वैसे तो बहुत सारे ग्रह हैं जिनको गिनना शायद असंभव है वैसे तो सबसे मुख्य ग्रह 9 है उन्हीं में से एक ग्रह है शुक्र ग्रह आज हम आपको यहां पर बताएंगे कि शुक्र ग्रह का हमारी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ता है।

हम आज यहां पर बात करेंगे कुंभ राशि वालों की कुंभ राशि वाले लोगों को शुक्र राशि भाग्यवान बनाता है।

इसके अलावा बात करते हैं मीन राशि वालों की इस राशि वाले लोगों को आयु और सफलता की प्राप्ति शुक्र ग्रह से होती है।Article image

0
React