Dec 21, 2022health-beauty

डिटॉक्स वाटर क्या होता है?

4
4 Answers

S
Apr 19, 2019

डिटॉक्स वाटर वह होता है जब आप पानी के साथ कई पौष्टिक फल-सब्जियां मिलकर पानी को डिटॉक्स बनाते है | जिसका सेवन करने से शरीर के सभी विषैले पदार्थ बाहर निकल कर बॉडी को डिटॉक्सीफाई कर देते है यह वज़न घटाने में बहुत कारगर माना जाता है | इतना ही नहीं गर्मियों के मौसम में लगातार डिटॉक्स वाटर का सेवन करने से शरीर की गर्मी भी दूर हो जाती है |

Article image

(courtesy-Modern Honey)

साधारण शब्दों में डिटॉक्स का मतलब होता है शरीर और दिमाग को ताज़ा रखना शरीर से ऐसे तत्वों को बाहर निकालना जो नुकसानदायक होते हैं। जंक फूड, स्ट्रेस और अनिद्रा से भरी लाइफस्टाइल के चलते शरीर में विषैले पदार्थ बढ़ते रहते हैं और शारीरिक और मानसिक पोषण में कमी आने लगती है। इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए डिटॉक्स वाटर बहुत मददगार साबित होता है |
डिटॉक्स वाटर घर पर बनाना बहुत आसान होता है |
1- आप पानी में आधा नींबू और आधा इंच अदरक को कूटकर मिला दें और रोज़ सुबह पिएं |

2- शहद, नींबू और गर्म पानी से बना डिटॉक्स वाटर शरीर को डिटॉक्स करने का ये तरीका बहुत प्रभावशाली माना जाता है। इसे बनाने के लिए गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और नींबू की दस-पंद्रह बून्द डालिये और अच्छे से मिलाकर सुबह खाली पेट इसे पीजिये।


2
V
Dec 17, 2022

दोस्तों आप ने डिटॉक्स वाटर के बारे में सुना होगा पर क्या आप जानते हैं कि डिटॉक्स वाटर क्या होता है यदि नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं डिटॉक्स वॉटर सब्जियों फलों और कुछ मसालों से तैयार किया गया एक ड्रिंक होता है जिसको पीने से शरीर की सारी गंदगी शरीर के बाहर निकल जाती है और इसमें कैलोरी की मात्रा एक भी नहीं होती है इसको पीने से वजन भी घटता है इसको पीने से डाइजेशन की समस्या दूर होती है और यह शरीर को हाइड्रेट भी रखता है यदि आप डेली डिटॉक्स वाटर का सेवन करते हैं तों यह आपके स्किन के लिए भी अच्छा है।

Article image

2
avatar
Dec 21, 2022

क्या आपने कभी डिटॉक्स वाटर के बारे में सुना है नहीं सुना होगा तो चलिए हम आपको बताते हैं कि डिटॉक्स वाटर किसे कहते हैं और इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है। दोस्तों डिटॉक्स वाटर को किचन में मौजूद कुछ सब्जियों और मसालों से मिलाकर बनाया जाता है इसके सेवन से शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है जिससे हमारा शरीर साफ रहता है और इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कैलोरी की मात्रा ना के बराबर होती है डिटॉक्स वॉटर के सेवन से वजन कंट्रोल में रहता है। डाइजेशन में सुधार लाता है और बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है इसके अलावा यदि आप इसका सेवन रोज करते हैं तो आपकी स्किन में ग्लो आता है।Article image

1
avatar
Dec 21, 2022

डिटॉक्स वॉटर एक ड्रिंक जो सोता है जो किचन की सब्जियों, फलों और कुछ मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। इस तरह का जूस बनाकर रोजाना पीने से शरीर में ताकत आती है और शरीर की सारी कमजोरी दूर होती है। डिटॉक्स वाटर को रोजाना पीने से व्यक्ति केे शरीर के अंदर मौजूद गंदगी साफ हो जाती है। क्या ड्रिंक पीनेेेेेेेेेेेेेेेेेे से व्यक्ति का वजन भी कम होता है। क्योंकि, इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है ।Article image

1