Abhishek Gaur's avatar
Updated on Sep 11, 2023others

पेमेंट्स बैंक क्या है और अकाउंट कैसे खोले?

6
1 Answers

M
Answered on Sep 8, 2023

पेमेंट्स बैंक क्या है?

पेमेंट बैंक पारंपरिक बैंकों से थोड़ा अलग होता है। लेकिन यह उन सभी बैंक की तरह ही काम करता है जो क्षेत्रीय स्तर पर उपलब्ध होता है और वो क्षेत्रीय लोगो के हितों को ध्यान में रखते हुए बैंकिंग कार्य करना होगा,इसमे छोटे बिज़नेस करने वाले लोग और कम आमदनी कमाने वाले लोग भी अपना अकाउंट खोल सकते हैं।

पेमेंट बैंक को खोलने का मुख्य उद्देश्य फाइनेंसियल इन्क्लूशन को बढ़ावा देने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है ताकि इसके माध्यम से हर एक व्यक्ति को किसी न किसी तरह बैंकिंग की सारी सुविधायें गरीब और कम आय वाले लोगों तक पहुँच सके जो अब तक इस सुविधा से वंचित रहे है।

पेमेंट्स बैंक मे अकाउंट कैसे खोले -

पेमेंट बैंक में ऑनलाइन डिजिटल सेविंग्स अकाउंट खोला जा सकता है। इसके लिए आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के एप (IPPB Mobile App) की सहायता से अकाउंट खोल सकते हैं। पेमेंट बैंक एप को गूगल के एप्प स्टोर से डाउनलोड करना होगा इसके बाद साइन अप करने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तभी आप पैमेंट बैंक एप्प्स मे डिजिटल सेविंग्स अकाउंट खोल सकते है, इस एप्प मे अपना मोबाइल नंबर, नाम, उम्र डालकर अकाउंट खोल ले।Article image

3