Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Entertainment & Lifestyleरीजनिंग क्या है?
H

| Updated on April 5, 2024 | entertainment

रीजनिंग क्या है?

2 Answers
logo

@kirankushwaha3551 | Posted on April 4, 2024

हम आपको बताते हैं की रीजनिंग क्या है। दोस्तों अपने रीजनिंग का नाम तो सुना ही होगा कि क्योंकि यह कई कॉम्पिटेटिव एक्जाम में पूछी जाती है जैसे कि पुलिस के एग्जाम में, यूपीएससी के एग्जाम मे, एस आई के एग्जाम में, इसके अतिरिक्त रेलवे और ऐसी कई सरकारी भर्तियां हैं जिनमें रीजनिंग पूछी जाती है।चलिए हम आपको बताते हैं रिजॉनिंग आखिर है क्या और उसमें क्या-क्या पूछा जाता है और रिजनिंग के अंदर क्या-क्या होता है।

 

रीजनिंग - रीजनिंग एक तर्क शक्ति क्षमता है जिसमें आप अपने विचारों के माध्यम से चीजों को समझते हैं तथ्यों को स्थापित करते हैं व प्रमाणित करते हैं। रीजनिंग कॉम्पिटेटिव एक्जाम का एक सब्जेक्ट होता है जिसे पढ़कर आप कोई भी कॉम्पिटेटिव एक्जाम क्लियर कर सकते हैं। लेकिन याद रहे की कॉम्पिटेटिव एक्जाम में सिर्फ रीजनिंग ही नहीं पढ़ना होता है इसके अतिरिक्त अन्य कई विषय भी होती हैं उन विषयों को भी आपको पढ़ना होगा तभी आप कॉम्पिटेटिव एक्जाम क्लियर कर सकते हैं।लेकिन यहां पर केवल रिजनिंग की बात की गई है इसलिए मैं रीजनिंग के बारे में बता रही हूं। कहने का मतलब है की रीजनिंग में ऐसे सवाल दिए रहते हैं जिनको आप अपने विचारों के माध्यम से हल करते हैं। इनमें कोई सूत्र नहीं होता है और ना ही इनमें कोई मैथमेटिक्स होती है इसमें सिर्फ सोचने की क्षमता होती है।रीजनिंग में मैथमेटिक्स होती है लेकिन बहुत कम होती है। सूत्र भी होते हैं लेकिन वेद सूत्र मैथमेटिक्स के जैसे नहीं होते हैं मैथमेटिक्स से अलग होते हैं।

 

रीजनिंग के अंदर क्या-क्या होता है- रिजॉनिंग के अंदर चैप्टर होते हैं जिनमें से 40 से अधिक चैप्टर होत है और इन चैप्टर में बेसिक से हाई लेवल के चैप्टर होते हैं। अगर रीजनिंग के चैप्टर की बात की जाए तो रीजनिंग के चैप्टर में सिमिलैरिटी एनोलॉजी, क्लासिफिकेशन, कोडिंग डिकोडिंग, सीरीज टेस्ट, क्लॉक,कैलेंडर,क्यूब मैट्रिक्स,स्कोरिंग नंबर मैट्रिक्स, अल्फाबेट मैट्रिक्स,वर्ल्ड फ्रेमिंग,वर्ल्ड अरेंजमेंट, रैंकिंग, सीटिंग अरेंजमेंट, मैथमेटिकल रीजनिंग, नंबर पजल, साइकोलॉजी रीजनिंग, एनालिटिक रीजनिंग,  ब्लड रिलेशन आदि शमील होते हैं।

 इनमें से अगर बेसिक चैप्टर की बात की जाए तो ब्लड रिलेशन, कोडिंग डिकोडिंग,दिशा ज्ञान इत्यादि बेसिक चैप्टर होते हैं।

 वैसे रीजनिंग की बात की जाए तो रीजनिंग कोई कठिन सब्जेक्ट नहीं होता है अगर आप इसको सही ढंग से पढ़ते हैं।

 

 

Letsdiskuss

 

 

 

 

 

0 Comments
S

@sonamsingh1730 | Posted on April 5, 2024

दोस्तों क्या आप जानते हैं की रीजनिंग क्या है। अक्सर रीजनिंग शब्द सुनने में काफी कठिन लगता है। और लोगों को लगता है कि यह कोई बहुत ही बड़ा शब्द होगा। और फिर लोग इसके बारे में जानने की कोशिश नहीं करते हैं लेकिन चलिए आज मैं आपको बताती हूं की रिजनिंग का मतलब क्या होता है।

रीजनिंग मतलब क्या होता है चलिए जानते हैं:-

दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं की रीजनिंग में पजल फॉरमैट, ब्लड रिलेशन, कोडिंग, डिकोडिंग, दिशा ज्ञान,सीटिंग अरेंजमेंट, जैसे प्रश्नों को शामिल किया जाता है और सिक्वेंस क्वेश्चंस होते हैं। लॉजिकल रीजनिंग, क्रिटिकल थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसे अच्छा दरअसल मेटा स्किल्स है। इस तरह के प्रश्न व्यक्ति का आईक्यू बढ़ाते हैं और उसकी विश्लेषण क्षमता को भी बढ़ाते हैं। जब हम रीजनिंग की पढ़ाई करते हैं तो इसलिए करते हैं क्योंकि रीजनिंग के क्वेश्चंस  रेलवे का एग्जाम निकालने में, पुलिस का एग्जाम निकालने में, IAS का एग्जाम निकालने में अक्सर इस तरह के कठिन परीक्षाओं में रीजनिंग के प्रश्न अधिक पूछे जाते हैं इसलिए हमें रीजनिंग आनी चाहिए और उसके बारे में सभी जानकारी होनी चाहिए तभी हम इस तरह के पेपर को पास कर सकते हैं।

 

चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं की रिजनिंग की तैयारी कैसे की जाती है:-

दोस्तों मैं आपको बता दूं की रिजनिंग पूरी तरह से लॉजिक पर आधारित होती है। यदि आप रीजनिंग में अच्छे अंक लाना चाहते हैं तो इसके लिए नंबर सीरीज, लेटर सीरीज को अच्छे से समझना होगा। इसके अलावा रीजनिंग में अच्छे अंक लाने के लिए सवालों को हल करने की ट्रिक समझना होगा। और यदि आपको इन सब चीजों में पढ़ने में कठिनाई जाती है तो आप यूट्यूब की सहायता ले सकते हैं क्योंकि यूट्यूब में किसी भी प्रश्न का उत्तर आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

 

 

 

Letsdiskuss

0 Comments

MASHABLE IS A GLOBAL, MULTI-PLATFORM MEDIA AND ENTERTAINMENT COMPANY. FOR MORE QUERIES AND NEWS CONTACT US ON THIS EMAIL: [email protected]