Abhishek Gaur's avatar
Updated on Apr 13, 2024education

TVS का फुल फॉर्म क्या है?

14
1 Answers

S
Answered on Apr 12, 2024

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि टीवीएस का फुल फॉर्म क्या है शायद आप नहीं जानते होंगे तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको बताते हैं:-

 सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि टीवीएस का पूरा नाम थिरुक्कुरुगुंडी वेंगाराम सुंदरम है। दोस्तों यह एक भारतीय बहु राष्ट्रीय मोटर साइकिल कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना सन 1978 में हुई थी। दोस्तों टीवीएस का मुख्यालय चेन्नई में है। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि टीवीएस भारत में मोटरसाइकिल का तीसरा सबसे बड़ा निर्माता है। और तो और 60 साल से अधिक देशों में निर्यात के साथ दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। इसकी वार्षिक विकृत तीन मिलियन यूनिट और वार्षिक क्षमता 4 मिलियन से अधिक वाहनों की है।

 

चलिए दोस्तों हम आपको टीवीएस का इतिहास बताते हैं :-

दोस्तों टीवीएस सुंदरम अयंगर ने मदुरै में बस सेवा शुरू की। और इसके बाद सावधान रोडवेज लिमिटेड कंपनी के नाम से बस और ट्रक सेवाओं  को संचालित किया और बाद में 1978 में कंपनी का नाम बदलकर टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड के रूप में पंजीकृत कर दिया।

 

चलिए हम आपको बताते हैं कि टीवीएस के उत्पादक क्या-क्या है :-

टीवीएस मोटरसाइकिल, स्कूटर,ऑटो रिक्शा, और वाहनों के स्पेयर्स पार्ट का उत्पादन करता है। दोस्तों टीवीएस मोटर्स ने 2002 में डेमिंग एप्लीकेशन पुरस्कार जीता है। और 2004 में बिजनेस शब्द पत्रिका से उत्कृष्ट डिजाइन उत्कृष्ट पुरस्कार जीता है।

 दोस्तों आज के समय में टीवीएस भारत की बहुत बड़ी कंपनी बन चुकी है। जो कि करीब 60 देश को एक्सपोर्ट करती है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि टीवीएस कंपनी की नेट इनकम करीब 728 करोड़ है। इस प्रकार मैंने आपको यहां पर टीवीएस के बारे में पूरी जानकारी दे दी है।

 दोस्तों टीवीएस कंपनी एक बहुत ही पुरानी कंपनी है। और इस कंपनी में जितने भी प्रकार के वाहनों का निर्माण किया जाता है सभी की क्वालिटी इतनी अच्छी होती है कि आज भी लोग इस कंपनी का सामान लेना अधिक पसंद करते हैं।

 

 

Letsdiskuss

7