फास्ट फ़ूड जिसका नाम सुनते ही सबके मुँह में पानी आ जाता है | आज कल फास्ट फ़ूड खाना सभी को बहुत पसंद है | लोग 2 कंडीशन में फास्ट फ़ूड खाते हैं | पहला ये कि वह इसको खाना पसंद करते हैं और दूसरा यह कि घर पर खाना न बना पाने की वजह से | मतलब एक ख़ुशी और एक मज़बूरी , वजह चाहें कुछ भी हो नुक्सान तो शरीर को ही होना है |
फास्ट फ़ूड खाना बेशक स्वादिष्ट लगता हो परन्तु इसके कई नुक्सान है जिसको कोई जानता नहीं और कई बार तो नुक्सान जानते हुए भी लोग इसका सेवन करते हैं | आइये जानते हैं इसको खाने के क्या नुक्सान है |
त्वचा के लिए असर :-
फास्ट फ़ूड खाना आपकी त्वचा के लिए काफी हानिकारक है | इस तरह के फ़ूड में जो तेल का इस्तेमाल होता है, वो आपके चेहरे पर पिम्पल, दाग -धब्बे बना सकता है | इस तरह के फूड खाने से हार्मोनल इम्बैलेंस का सामना करना पड़ता है जिसके कारण आपकी त्वचा पर बुरा असर पड़ता है |
Loading image... (Courtesy : Khoobsurati.com )
नींद पर असर :-
फास्ट फ़ूड खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है , पर इस बात को कोई नहीं जानता कि इस तरह का खाना हमारे स्वास्थ के साथ-साथ हमारी नींद को प्रभावित करता है | इस तरह के खाने से न्यूरोकेमिकल प्रोसेस प्रभावित होती है, जिसके चलते नींद न आने जैसा रोग और चिड़चिड़ापन भी होने लगता है |
Loading image... (Courtesy : Aaj Tak )
हार्ट पर असर :-
फ़ास्ट फ़ूड आपके स्वास्थ को प्रभावित करता है | यह आपके दिल पर बहुत बुरा प्रभाव देता है, क्योकि इस तरह के फ़ूड से शरीर में शुगर और फैट की मात्रा बढ़ जाती जो की मानव शरीर के लिए हानिकारक होती है |
Loading image... (Courtesy : Chicken.ca )
बालों पर असर :-
वर्तमान में 100 में से 90% लोग बालों के झड़ने से परेशान है | चाहे वो लड़की हो या लड़का बालों के झड़ने से सभी परेशान है | इसके लिए हम धुल-मिट्टी और प्रदुषण को दोष देते हैं | पर क्या आप जानते हैं बालों का झड़ना सिर्फ धुल-मिट्टी की वजह से नहीं बल्कि ऐसे भोजन का सेवन है, जिसमें केवल स्वाद है और पौष्टिकता बिलकुल नहीं | फ़ास्ट फ़ूड ऐसे ही भोजन में आता है जिसमें केवल स्वाद होता है और इससे आपको कोई पोस्टिक आहार नहीं मिलता |
Loading image... (Courtesy : नारी )