H
Updated on Apr 8, 2024education

काल किसे कहते हैं और इसके कितने भेद होते हैं ?

12
2 Answers

M
Answered on Apr 6, 2024

काल -
क्रिया के जिस भी रूप में कार्य करने या उस कार्य के होने के समय का ज्ञान प्राप्त होता है, उसे काल कहते है।

दूसरे शब्दों मे कह सकते है कि क्रिया के इस रूपांतरण को काल कहते है इसके कार्य के व्यापार के समय तथा उसके पूर्ण या अपूर्ण आस्था का बोध होता है।

उदा.- सीता किताब पढ़ रही है।
मोहित चित्र बना रहा था।

काल के भेद -
काल के तीन भेद होते है -
1. वर्तमान काल
2.भूतकाल
3.. भविष्यकाल

1. वर्तमान काल -
वर्तमान काल की वह क्रिया का रूप है जिसमे कार्य के वर्तमान काल के समय मे होने का पता चलता है तो वह वर्तमान काल कहलाता है।

उदा.-
नदीलाल सो रहा है।
मैं पढ़ाई कर रही हूँ।

वर्तमान काल के कई भेद होते है -
1.सामान्य वर्तमान काल
2. पूर्ण वर्तमान काल
3. अपूर्ण वर्तमान काल
4.तत्कालकिक वर्तमान काल
5.संदिग्ध वर्तमान काल
6.संभाव्य वर्तमान काल।

2. भूतकाल -
उस रूप को भूतकाल कहते हैं जिसमें किसी कार्य के बीते हुए समय का पूरा होने का पता लगता है।

उदा.-
राम ने रावण क़ो युद्ध के दौरान वध किया था।
रमन सतना गया था।
ट्रेन जा चुकी थी।
दादी माँ बच्चों क़ो कहानी सुना रही थी।

भूतकाल के 6भेद होते है -
1. सामान्य भूतकाल
2. आसमान्य भूतकाल
3. पूर्ण भूतकाल
4.अपूर्ण भूतकाल
5.हेतुहेतुमद भूतकाल
6.संदिग्ध भूतकाल

3.भविष्यकाल -
क्रिया का वह रूप जिसमे किसी भी कार्य के भविष्य में होने का पता चलता है, तो उसे भविष्य काल कहा जाता है।क्रिया के जिस रुप से काम का करने के समय के बारे में पता चलता है, तो वह भविष्यकाल क्रिया कहलाती है।

जैसे -
वह कल स्कूल जाएगा।
मैं समय पर अपना होमवर्क कर लूँगा।
सुनील कल बाजार जाएगा।

भविष्य काल 4प्रकार के होते है -

1.सामान्य भविष्यकाल।
2.संभाव्य  भविष्यकाल।
3.सातत्य भविष्यकाल।

 

 

Letsdiskuss

 

5
avatar
Modern India Explorer
Answered on Apr 6, 2024

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि काल किसे कहते हैं। पहले हम आपको काल का मतलब बताते हैं कि काल का मतलब क्या होता है कल का मतलब समय होता है।

 

क्रिया के जिस रूप में किसी कार्य को करने से हमें समय का ज्ञान प्राप्त होता है उसे ही काल कहते हैं अर्थात हम जिस कार्य को करते हैं उस कार्य के करते समय या उस कार्य के होने के बाद समय का ज्ञान प्राप्त होता है उसे ही काल कहते हैं।

 

जब हम किसी व्यापार को आरंभ करते हैं, तो वहाँ हमारा प्रयास एक संग्राम है। यह संग्राम सफल हो जाने पर हमारा कार्य पूर्णता की ऊँचाइयों तक पहुँच जाता है, और असफलता की घड़ी में हमारा कार्य अधूरा ही रह जाता है। ऐसे समय को हम 'काल' कहते हैं, जो हमें इस अद्वितीय यात्रा की महत्वपूर्ण सीख देता है।

 

चलिए हम आपको बताते हैं कि काल के कितने भेद होते हैं।

काल के प्रकार-

काल तीन प्रकार के होते हैं।

  1. भूतकाल।
  2.  वर्तमान काल।
  3.  भविष्य काल।
  •  भूतकाल- जो समय बीत गया उसे ही हम भूतकाल कहते हैं। क्रिया के जिस कार्य को करने से अतीत मतलब बीते हुए समय का बोध हो उसे ही हम भूतकाल कहते हैं। भूतकाल के अंत में था, थी,थे,इत्यादि शब्द आते हैं। भूतकाल के उदाहरण निम्न है - वह दिल्ली गया था, उसने गाना गया था, सीता खाना खा चुकी थी।

 

  •   वर्तमान काल - जो समय चल रहा है उसे ही वर्तमान काल कहते हैं। क्रिया के जिस रूप में किसी कार्य के करने से वर्तमान समय अर्थात जो समय अभी चल रहा है उसमें कार्य के पूरा होने का बोध होता है उसे ही वर्तमान काल कहते हैं। लेकिन मैं आपको बता दूं कि वर्तमान काल में कार्य पूरा भी हो सकता है और कार्य चल भी रहा होता है। वर्तमान काल के अंत में  है,ही,हूं इत्यादि आएगा।वर्तमान काल के उदाहरण  है -सीता खाना बना रही है, सीता अभी खाना बना कर खाली हुई है।

 

  • भविष्य काल- जो समय आने वाला है उसे ही भविष्य काल कहते हैं। क्रिया के जिस रूप में कार्य करने से आने वाले समय का बोध हो उसे ही भविष्य काल कहते हैं। भविष्य काल में कार्य पूर्ण होने की संभावना होती भी है और नहीं भी होती है। भविष्य काल के अंत में गा, गी, गे,इत्यादि आएगा।  भविष्यकाल के उदाहरण है - काव्यांश अपना बिजनेस शुरू करेगा, हम सब ग्रुप बनाकर दिल्ली घूमने जाएंगे।

 

Letsdiskuss

 

 

 

 

3