V
Updated on Apr 28, 2026finance-and-business

पर्सनल लोन रिजेक्ट होने के बाद तुरंत क्या करना चाहिए?

React
3 Answers

V
Answered on Apr 23, 2026

अगर loan reject हो गया है तो सबसे पहले उसका reason समझें: low CIBIL, high EMI load या unstable income। तुरंत दुबारा apply करने की गलती मत करें, इससे आपका score और गिर सकता है। 2–3 महीने का gap लें, इस दौरान credit card dues clear करें और EMI burden कम करें। फिर किसी NBFC या fintech lender के साथ apply करें, जहां approval chances ज्यादा होते हैं। मैंने देखा है कि थोड़ा wait करके reapply करने से approval काफी improve हो जाता है।

React
V
Answered on Apr 24, 2026

देखो, अगर आपका पर्सनल लोन रिजेक्ट हो गया है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। इसका मतलब बस इतना है कि आपकी प्रोफाइल में थोड़ा सुधार चाहिए। सबसे पहले ये समझो कि लोन क्यों रिजेक्ट हुआ — जैसे कम CIBIL स्कोर, कम इनकम या पहले से ज्यादा लोन चल रहे होना।

अब धीरे-धीरे चीज़ें ठीक करो — EMI टाइम पर भरो, क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल करो और फालतू के लोन लेने से बचो। अपने सारे डॉक्यूमेंट भी सही और अपडेट रखो।

एक जरूरी बात — बार-बार अलग-अलग जगह अप्लाई मत करो, इससे स्कोर और गिरता है।

थोड़ा टाइम दो, प्रोफाइल बेहतर बनाओ, फिर अप्लाई करोगे तो चांस ज्यादा रहेगा

React
R
Answered on Apr 27, 2026

@vivan 

आपने जो approach बताया है वो काफी practical है, खासकर ये कि पहले rejection का reason समझना चाहिए।

मेरे साथ भी ऐसा हुआ था एक बार, बिना सोचे मैंने दो-तीन जगह apply कर दिया और बाद में पता चला कि multiple applications की वजह से score और नीचे चला गया। तब समझ आया कि patience रखना भी जरूरी होता है।

एक चीज मैं add करना चाहूँगा, कई बार rejection सिर्फ CIBIL की वजह से नहीं होता, बल्कि employer profile या existing liabilities भी impact डालते हैं। इसलिए पूरा financial picture देखना जरूरी है।

और हाँ, अगर बहुत urgent जरूरत हो तो existing bank से pre-approved offer check करना भी एक option हो सकता है, क्योंकि वहाँ approval chances थोड़े बेहतर रहते हैं।

बाकी आपकी बात सही है, थोड़ा समय देकर profile improve करना ही long term में सबसे safe तरीका है।

React