चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियां कौन सी है। उसके पहले मैं आपको मध्य प्रदेश के बारे में बताना चाहती हूं। मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य जिसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश को हृदय प्रदेश, सोया प्रदेश इत्यादि नाम से भी जाना जाता है। चलिए मैं आपको बताती हूं कि मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियां कौन-कौन सी हैं।
मध्य प्रदेश के प्रमुख नदियां -
मध्य प्रदेश में नर्मदा, सोन, चंबल, बेतवा, केन, ताप्ती सिंध, क्षिप्रा, तवा, पार्वती और टोंस प्रमुख नदियां हैं।
मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इन नदियों में सबसे पवित्र नदी नर्मदा नदी मानी जाती है और यह नदी मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक पठार से उत्पन्न हुई है। नर्मदा नदी को मध्य प्रदेश और गुजरात की जीवन रेखा भी कहा जाता है। मध्य प्रदेश के नर्मदा नदी को पवित्र इसलिए माना जाता है क्योंकि यहां पर कहा जाता है की मां नर्मदा स्वयं विराजमान होती हैं।इतना ही नहीं मध्य प्रदेश की इन प्रमुख नदियों में सबसे बड़ी नदी नर्मदा नदी ही होती है। नर्मदा नदी के बाद ताप्ती नदी आती है। मध्य प्रदेश के नर्मदा नदी भारत की पांचवी बड़ी नदी है।नर्मदा नदी की कुल लंबाई 1312 किलोमीटर है। नर्मदा नदी अमरकंटक से उत्पन्न होकर खंभात की खाड़ी में जाकर गिरती है।नर्मदा नदी तीन राज्यों से होकर गुजरती है जिनमें से मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र आते हैं। मैं आपको बता दूं कि मध्य प्रदेश में लगभग 207 छोटी बड़ी नदियां पाई जाती हैं।मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मध्य प्रदेश में हर छोटी से बड़ी नदी होती है इस कारण मध्य प्रदेश को नदियों का मायका कहा जाता है। बेतवा नदी रायसेन जिले के कुमरा गांव से निकलती है और यह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की यमुना नदी में मिल जाती है। इसकी कुल लंबाई 480 किलोमीटर है।








