दोस्तों चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए कौन-कौन ड्रिंक अच्छी है।
जैसा कि आप जानते हैं कि मार्च का महीना प्रारंभ होते ही गर्मी का असर दिखाई देने लगता है। और गर्मी के दिनों में घर से बाहर निकल पाना काफी मुश्किल हो जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग पहले से ही गर्मी का सामना कर रहे हैं। और तो और बहुत से स्थान पर तापमान 40 डिग्री के पार हो चुका है ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखें और कुछ सावधानी बरते और खुद का ख्याल रखें यदि आप भी चिलचिलाती गर्मी से खुद को बचाना चाहते हैं तो आज यहां पर मैं आपको एक बहुत ही अच्छा तरीका बताना चाहती हूं दोस्तों आज मैं आपको बताने वाली हूं कि गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए कौन-कौन से ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।
लेमन चिया सीड्स वॉटर :-
दोस्तों लेमन चिया सीड्स वॉटर शेक बनाने के लिए सबसे पहले चिया सीड्स को 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दे। इसके बाद इसमें फ्रेश नींबू का रस और कटी हुई पुदीना की पत्तियों को डाल दें फिर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और इस ड्रिंक को इंजॉय करें इसके सेवन से आपके पूरे दिन एनर्जेटिक बनाने में मदद तो मिलेगी साथ ही आपकी भूख को कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी।
नारियल पानी:- दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि नारियल पानी पीना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें पोटेशियम,सोडियम, मैग्नीशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। यदि आप रोजाना नारियल पानी का सेवन करते हैं तो आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है और इसमें कैलोरी फैट और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।
दोस्तों आप गर्मी के मौसम में खुद को ठंडक प्रदान करने के लिए नींबू पानी, छाछ,चुकंदर का रस आदि चीजों का भी सेवन कर सकते हैं।




