दोस्तों आपको यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग रही होगी कि क्या कोई मछली किसी कीड़े के ऊपर थूक सकती है। लेकिन यह बात पूरी तरह से सत्य है। जी हां। दोस्तों आज हम आपको एक ऐसी मछली के बारे में बताने जा रहे हैं जो कीड़ों के ऊपर थूकती है।
यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं कि कौन सी मछली कीड़ों के ऊपर थूकती है:-
दोस्तों इस आश्चर्य जनक मछली का नाम है आर्चर फिश यह एक अविश्वसनीय जीव है। यह मछली नदियों और समुद्रों में पानी की सतह के नीचे छिपकर ऊपर के पौधों पर किसी कीट के उतरने का इंतजार करती रहती है फिर अचानक से अविश्वसनीय सटीकता के साथ में पानी की एक धारा छोड़ती है जो कट के ऊपर गिरता है। और पानी गिरते ही कट गिर जाता है जब वह पानी में गिरता है तब आर्चर फिश उसे निकालने के लिए तैयार होकर इंतजार कर रही होती है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि आर्चर का मतलब होता है तीरंदाज। इस मछली की तीरंदाजी देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं कि आर्चर मछली के शरीर के बनावट कैसे होती है:-
यह मछली देखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है। इस मछली के शरीर का आकार लंबा होता है। इसके अलावा पर स्वरूप से संकुचित होती है जिससे यह पतला हो जाता है। इस मछली के चेहरे का जाकर मुंह के चारों ओर नुकीला दिखाई देता है।आर्चर मछली का जीवन का लगभग 2 वर्ष तक होता है। इस प्रजाति की मछलियां अधिकतर मीठे पानी की धाराओं, तालाब और आदर भूमि में पाई जाती है। यह मछलियां भारत बांग्लादेश और श्रीलंका से लेकर दक्षिण पूर्व एशिया से लेकर मेला निषहिया और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया तक पाई जा सकती है। इस प्रकार मैंने आपको यहां पर जानकारी दे दी है कि वह कौन सी मछली है जो कीड़ों के ऊपर थूकती है।




