R
Updated on Jun 7, 2023astrology

शुक्र के कौन से उपाय आपके जीवन में सुख समृद्धि लाते हैं ?

2
3 Answers

Astrology Insights Expert
Answered on May 3, 2019
ज्योतिष के आधार पर जीवन के सुख और समृद्धि का सम्बन्ध शुक्र ग्रह से किया जाता है | मानव जीवन की गृहस्त जीवन की सभी प्रकार की सुख सुविधा इस ग्रह के अनुसार चलती है | अगर आप अपने जीवन में सुख सुविधा लाना चाहते हैं तो आप शुक्र ग्रह के कुछ उपाय अपना सकते हैं |

कुछ उपाय :-
- शुक्र ग्रह को अपने जीवन में शुभ करने के लिए शुक्रवार का व्रत करें और मां लक्ष्मी की पूजा करें |

- शुक्रवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनें, यदि सफेद रंग पहनना संभव न हो तो अपने पास सफेद रंग का रुमाल रख लें |

- शुक्रवार के दिन सफेद रंग की वस्तु जैसे दूध, दही, शक्कर , चावल, कपूर जैसी चीज़ों का दान करें |

- चींटी को चीनी और गाय को आटा खिलाएं |

- शुक्रदेव के मंत्र का जाप जरूर करें -

ॐ शुं शुक्राय नम:
ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम्
सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम्।।

Article image (Courtesy : प्रभात खबर )

- अगर आप शुक्रवार के दिन शुक्र यन्त्र का पूजन कर रहे हैं तो यन्त्र का पूजा सफेद फूलों से करें |

- शुक्र की कृपा पाने के लिए रत्न भी कारगर सिद्ध हो सकता है , अगर आप रत्न धारण करते हैं तो आप हीरा, सफेद पुखराज भी धारण कर सकते हैं | इसके अलावा आप स्फटिक की माला या चांदी की कोई चीज़ भी
धारण कर सकते हैं |

- घर की सफाई करना बहुत जरुरी है, घर में गंदगी होती है तो शुक्र अभी नहीं आती |

कुछ उपाय करने से शुक्र की कृपा सदैव बनी रहती है |

Article image (Courtesy : Rashi )

1
S
Answered on Jun 3, 2023

जिन व्यक्तियों की कुंडली मे शुक्र ग्रह कमज़ोर होता है, उन्हें यह उपाय करना चाहिए प्रत्येक शुक्रवार क़ो व्रत रखे और सफ़ेद चीजों जैसे कि दूध, दही, चीनी,चावल, सफ़ेद कपड़े, सफ़ेद फूल, सफ़ेद चंदन,आटा, घी,सफ़ेद मोती आदि चीजों का दान गरीबो क़ो करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है। इसके अलावा प्रत्येक शुक्रवार क़ो गाय क़ो सुबह -सुबह रोटी और गुड़ खिलाने से भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

Article image

1
avatar
Answered on Jun 7, 2023

आप जाना चाहते हैं कि शुक्र के कौन से उपाय अपनाने से जीवन में सुख समृद्धि आती हैं तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

यदि आप अपने जीवन में सुख समृद्धि पाना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार के दिन व्रत करके शुक्र को मजबूत बनाने से आपके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी आप शुक्रवार का व्रत करके माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

यदि आपका शुक्र कमजोर है तो उसे मजबूत बनाने के लिए आप शुक्रवार के दिन गरीबों को चावल, सफेद वस्त्र, घी,चीनी इसके अलावा श्रृंगार का सामान दान करें।

Article image

React