Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Current Topicsपीएम मोदी की किस योजना से 10 करोड़ लोगों ...
R

| Updated on March 5, 2019 | news-current-topics

पीएम मोदी की किस योजना से 10 करोड़ लोगों को फायदा होने वाला है ?

1 Answers
K

@kandarpdave1975 | Posted on March 5, 2019

हमारे देश में मेडिकल सुविधाएं आज भी एक बहुत बड़ी चुनौती है और समाज के एक बड़े हिस्से के लोग जो भी गरीबी रेखा के नीचे जी रहे है, उनके लिए स्वास्थ्य की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं है चाहे वो शहरी गरीब हो या गाँव में रहनेवाले।


इसी जरुरत को देखकर हाल ही में देश के वर्तमान प्रधानमंत्री ने पीएम आयुष्मान योजना को घोषित किया है की जिससे करीब 10 करोड़ गरीबो को स्वास्थ्य सेवाएँ मुहैया की जाएगी। वैसे देखा जाए तो हैल्थकेर क्षेत्र में यह योजना विश्व के सबसे बड़ी योजना है।

Article imageसौजन्य: इंडिया टीवी

प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना को झारखंड के रांची शहर से घोषित किया और इस योजना को सारे राज्यों में लागू करने के निर्देश भी दिए है।

इस योजना के अनुसार जो गरीब है उन को 5 लाख का बीमा रक्षण भी दिया जाएगा। इस योजना से करीब 10 करोड़ परिवार एवं 50 करोड़ लोगो को फ़ायदा होगा, ऐसा माना जाता है। वैसे यह योजना भी 2008 में यूपीए सरकार ने घोषित की राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की तर्ज पर ही बनाई गई है। इस से देश को करीब 10000 करोड़ का खर्च आएगा। पहले साल इस में 5000 करोड़ का खर्च आएगा जिस में से 3000 करोड़ केंद्र सरकार चुकायेगी और बाकी का खर्च राज्यों को उठाना होगा।


0 Comments