A
Aug 10, 2019news-current-topics

आपको क्या लगता है कौन बनेगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष?

React
1 Answers

K
Aug 10, 2019

2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने के बाद राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें काफी समझाया पर उन्होंने अपना निर्णय नहीं बदला। अभी कांग्रेस के सामने चुनौती यह है कि अध्यक्ष किसे बनाया जाए?

Article image सौजन्य: वेब दुनिया


वैसे कांग्रेस के पास अभी भी काफी सारे नेता है जो की इस पद के दावेदार हो सकते हैंपर इन में सबसे आगे है मुकुल वासनिक। मुकुल वासनिक पिछले काफी साल से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं। वह बहुत ही लो प्रोफाइल है और लोगों में अपने काम के चलते काफी पॉपुलर भी है। राहुल गांधी ने इससे पहले बता दिया है कि गांधी परिवार से कोई अगला अध्यक्ष नहीं होगा। इसी के चलते प्रियंका गांधी का अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव खारिज हो गया। मुकुल वासनिक काफी साल से राजनीति में है और कांग्रेस के वफादार भी है। दलित चेहरा होने की वजह से इनको अध्यक्ष बनाया जाना कांग्रेस के लिए फायदेमंद हो सकता है। इन्हीं सब वजह को लेकर यह बात लगभग तय है की कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष मुकुल वासनिक बनेंगे। वहीं इस रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट जैसे युवा नाम भी है। कहीं ना कहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का नाम भी अध्यक्ष पद के लिए सूचित किया गया है।


React