Satindra Chauhan's avatar
Updated on Jan 31, 2023entertainment

क्यों बॉलीवुड निर्देशकों ने फिल्मों में विवादास्पद विषय शुरू कर दिए हैं ?

2
2 Answers

P
pib aya
Answered on Jan 31, 2023

नमस्कार दोस्तों,
आज मैं जिस विषय पर आपसे बात करूँगा वो बड़ा ही मजेदार है,


जी हाँ! आज कल बॉलीवुड से जुड़ी कई सारी खबरें आ रही है, जिसमें मनोरंजन के अलावा और भी कई सारी चीज़ें देखने और सुनने मिल रही है|

आज कल जो भी फिल्म रिलीज होने वाली होती है वही विवादों में घिर जाती है| ऐसा हो क्यों रहा है? यह कहना और समझना मुश्किल है| क्योंकि आज कल लोगों को विवाद करने में ज्यादा ही मजा आ रहा है|

Article image

(Source:- Google)
अगर कोई ऐसा कहे कि बॉलीवुड निर्देशकों ने फिल्मों में विवादास्पद विषय शुरू कर दिए हैं, तो मैं इस बात से बिलकुल भी सहमत नहीं हूँ| क्योंकि विवाद लोग खुद बनाते हैं और बाद में फिल्म देखने भी खुद ही चले जाते हैं| अगर आपको फिल्म नहीं देखना है तो आप न देखों इस बात पर विवाद क्यों करना| क्योंकि पहले कहा जाता है कि यह फिल्म विवादों में और इसको हम तो बिलकुल देखने नही जाएँगे|


तो मुझे कोई यह समझाए कि अगर फिल्मों को कोई देखने नहीं जाता तो कोई भी फिल्म में रिव्यु कहाँ से आ जाते हैं, या कोई फिल्म इतना पैसा कैसे कम लेती है| मुझे लगता है कि फिल्मों को लेकर विवाद करना या विवादों की बातें पूरी तरह बेकार है| और हाँ! बॉलीवुड निर्देशकों ने फिल्मों में विवादास्पद विषय शुरू नहीं किया है| विवाद करने वाले लोग किसी भी विषय पर विवाद कर सकते हैं|


इसलिए मेरा मानना यह है कि कोई भी फिल्म का विषय विवादास्पद तब तक नहीं होता जब तक कि आप उस फिल्म की स्टोरी को न देखें| किसी भी विषय या पोस्टर को लेकर विवाद करना सही नहीं है|


मेरा विचार तो ये है बाकी आप भी इस सवाल पर अपना विचार जरुर बताएं|

1
avatar
Answered on Jan 31, 2023

बिलकुल सही कहा आपने, आज कल लोगों के पास कोई काम तो है नहीं| आय दिन जन्तर मन्तर के आगे खड़े हो जाते हैं| वहीँ अगर रोड में किसी की दुर्घटना हो जाये, या कोई 2 लोग आपस में झगड़ा कर लें तो उन्हें बचाने की बजाय अपने अपने मोबाइल से विडियो बनाने लग जाते हैं|

Article image

(Source:- Google)


फिल्मों के विषय को लेकर विवाद करने का मतलब साफ़ है कि आप उस फिल्म के महत्व को और अधिक बढ़ा रहे हैं न कि उसका महत्व कम कर रहे हैं| क्योंकि जो फिल्म जितने विवादों में आएगी उसका मतलब है कि लोगों के मन में उसको देखने की उतनी अधिक इच्छा ज़ाहिर होगी कि आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है?


इसलिए बेहतर है कि अपने काम पर ध्यान दें, बॉलीवुड में चल रहे हैं विवादों को छोड़ दें| क्योंकि जिन्हें फिल्म देखने जाना है वो जाएँगे ही|

1