Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Educationकुछ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को सिर्फ ...
K

| Updated on January 3, 2026 | education

कुछ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को सिर्फ प्रियंका वाड्रा क्यों कहते हैं?

3 Answers
A

@arjunkumar7099 | Posted on January 3, 2026

प्रियंका गांधी वाड्रा , गांधी परिवार की एक वंशज हैं। और इनके पति है रॉबर्ट वाड्रा। प्रियंका गांधी वाड्रा को कुछ लोगों द्वारा प्रियंका वाड्रा ही कहा जाता है परंतु उन्हें ऐसा क्यों कहा जाता है? यह प्रश्न अक्षर आपके मन मे उठता होगा। इस प्रश्न के उत्तर के लिए हमें गांधी नेहरू परिवार के इतिहास के बारे में जानना होगा। अगर बात नेहरू गांधी परिवार की करे तो ये भारत का एक मुख्य राजनीतिक परिवार है। देश की आजादी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है |

गान्धी नेहरू परिवार में गान्धी शब्द राष्ट्रपिता महात्मा गान्धी के नाम से जुड़ा हुआ माना जाता है। नेहरू परिवार के साथ गान्धी नाम तब जोड़ा गया जब फिरोज खान की शादी इन्दिरा गान्धी से कराई गई। और फिरोज खान का नाम फिरोज गांधी बना दिया गया।

अगर बात राजनीतिक आधार कि, की जाए तो गांधी नेहरू परिवार की नीव गंगाधर नेहरू व उनकी पत्नी जीवरानी के पुत्र मोतीलाल नेहरू के द्वारा रखी गई थी। मोतीलाल नेहरू एक स्वतंत्रता सेनानी थे और उसके साथ ही एक प्रसिद्ध वकील भी थे। मोतीलाल नेहरू के पुत्र जवाहरलाल नेहरू जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसी के कारण सन 1929 में उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी एक-दूसरे के बहुत ही करीब थे। अगर बात जवाहरलाल नेहरू की निजी जिंदगी की करे तो उनका कोई पुत्र नहीं था केवल एक पुत्री थी जिनका नाम था इंदिरा। इंदिरा गांधी को महात्मा गांधी ने अपना sir name दे दिया और जब इंदिरा गांधी की शादी फिरोज खान से हुई तो फिरोज खान का नाम फिरोज गांधी कर दिया गया।

और इस प्रकार इनके आने वाले सारे वंशज गांधी हो गई। इंदिरा गांधी के 2 पुत्र थे राजीव गांधी और संजय गांधी। राजीव गांधी का विवाह सोनिया गांधी से हुआ और इनके दो बच्चे हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी। इस तरह ये देखा गया कि किस तरह नेहरू परिवार ने गांधी का Sir Name प्रयोग किया। राहुल गांधी अभी तक कुंवारे हैं। और प्रियंका गांधी की शादी रॉबर्ट वाड्रा से हो गई। आज के दौर में यह देखा जाता है कि बहुत से लोग शादी के बाद भी अपने Sir Name का ही प्रयोग करते है। और शादी के पहले जिस Sir Name से जाने जाते थे उसी से बाद मे भी जाते है परंतु कुछ लोग शादी होने के उपरांत पति द्वारा मिले Sir Name से पुकारे जाते हैं। ऐसा मे ये देखा जाता है की कुछ लोग उन्हें शादी से पहले और कुछ लोग शादी के बाद मिले Sir Name से पुकारते है। ऐसा ही कुछ प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ भी है। कुछ लोगों उन्हें प्रियंका गांधी कहते हैं तो कुछ लोग प्रियंका गांधी वाड्रा।

0 Comments
S

@saurabhkumar9631 | Posted on January 3, 2026

प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्म जनवरी 12 तारीख 1972 दिल्ली में हुआ वह भारतीय राजनीतिक है वह वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं प्रियंका गांधी नेहरू परिवार से हैं और फिरोज गांधी तथा इंदिरा गांधी की पोती है और इनका राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है इनके जीवन संगी रॉबर्ट वाड्रा है इनके दो बच्चे भी हैं रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा इन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की है रॉबर्ट वाड्रा उस समय से ही चर्चा में आने लग गए थे जब उन्होंने सबसे प्रभावशाली महिला सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी से शादी कर ली थी मूल रूप से वाड्रा परिवार पाकिस्तान के सियालकोट से है जब भारत विभाजन के समय राजेंद्र वाड्रा के पिता यानी रॉबर्ट वाड्रा के दादा भारत आकर बस गए थे और प्रियंका गांधी वाड्रा को कुछ नेता सिर्फ वाड्रा इसलिए कहते हैं क्योंकि उनके पति रॉबर्ट वाड्रा का सरनेम वाड्रा है उसी को देखते हुए कुछ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को सिर्फ वाड्रा कह कर बुलाते हैं!

0 Comments
R

@rajivkumar3910 | Posted on January 3, 2026

भारत में यह एक सामान्य बात है कि शादी के बाद लड़की के द्वारा पति का उपनाम अपने नाम के पीछे जोड़ लिया जाता है और लोग भी उसे उसी उपनाम से बोलते हैं। यहाँ पर मैं यह बता देना चाहता हूँ कि जो लोग उस लड़की को लड़के पक्ष की ओर से जानते हैं वही ऐसा करते हैं वे उसे मिसेस गुप्ता या मिसेस शर्मा कहकर बोलते हैं, जो उसे पहले से जानते थे वे अभी भी उसे उसी नाम से बुलाते हैं जिस से पहले बोलते थे उनके लिए शर्मा या गुप्ता का कोई महत्व नहीं होता है।

आप खुद हीं बताये कि आप अपने कितने मित्रों को उनके उपनाम से बोलते हैं मुझे नहीं लगता कि किसी को भी छोड़कर आप सबके साथ ऐसा करते होंगे। इस से पता चलता है कि हमारे भारत में ऐसा प्रचलन है कि मुख्यत: शादी के बाद लड़की को लड़के के उपनाम से ही पहचाना जाता है। अब लड़कियां अपने पितृपक्ष का उपनाम भी अपने नाम के साथ जोड़े रखती हैं

अगर प्रियंका गांधी को उसके पति के उपनाम से बुलाया जाये तो प्रियंका वाड्रा को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

उनकी इस आपत्ति का एक कारण यह है कि वे गाँधी नाम का फायदा नहीं छोड़ना चाहती, इसी कारण उन्हें और उनके समर्थकों को कोई भी ऐतराज़ नहीं होना चाहिए। इस नाम का फायदा उनका परिवार हमेशा से उठाता आ रहा है इसी कड़ी में उन्होंने अपने पुत्र के नाम में गाँधी उपनाम कानूनन रूप से जुड़वाँ लिया हैं। ऐसे बहुत से लोग होते है जो पुत्र के नाम के पीछे माता के उपनाम का इस्तेमाल करते हैं ।

और मुझे लगता है जिसे भी उन्हें प्रियंका वाड्रा कहने पर आपत्ति है उन्हें कभी भी सोनिया गाँधी जी को उनके पुराने उपनाम से बुलाने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए पर यहाँ तो उनके पुराने नाम का जिक्र करते है तो लोगो पर पुलिस में शिकायते दर्ज़ हो जाती हैं।

तो अंत में मुझे लगता है कि किसी को भी अपने मापदंड एक जैसे रखने चाहिए अगर लोगों को प्रियंका वाड्रा को इस नाम से पुकारे जाने से ऐतराज़ है तो उन्हें सोनिया जी को सोनिया गाँधी माय* कहने से कोई आपत्ति भी नहीं होनी चाहिए।

0 Comments