Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Educationस्वतत्रता के 75 वर्ष और भारत, किन क्षेत्...
A

| Updated on August 14, 2021 | education

स्वतत्रता के 75 वर्ष और भारत, किन क्षेत्रों में प्रगति की है?

2 Answers
A

@ashahiremath2356 | Posted on August 14, 2021

Article image

हमें आजाद हुए आज 75 वर्ष हो गए हैं। आज हम बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। इन

75 वर्षों में भारत ने वैज्ञानिक व औद्योगिक क्षेत्र में काफी प्रगति की है। यही कारण है कि आज भारत विकासशील

देशों की पंक्ति में अग्रणी है। भारत ने एक लंबे समय तक विदेशी शासन की गुलामी को सहा जिससे

उसकी सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था जीर्ण-शीर्ण नष्ट होने लगी तथा उसकी आत्मा स्वतंत्रता के लिए छटपटा ने

लगी। तब गुलामी की जंजीरों को तोड़ कर भारत ने 15 अगस्त 1947 को आजादी प्राप्त की। आजादी से लेकर

आज तक भारत के कदम तेजी से प्रगति की ओर बढ़े हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों में भारत ने उन्नति के नए कीर्तिमान

स्थापित किए हैं।

आर्थिक क्षेत्र में प्रगतिः

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत ने प्रत्येक क्षेत्र में आत्म-निर्भर होने का प्रयास किया है,

और कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर होने में सफलता भी प्राप्त की है। ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयां

स्थापित की गई है। जो ग्रामीण क्षेत्रों के नवयुवकों को रोजगार दिलाने में सहायक सिद्ध हुई है। आर्थिक

विकास को तीव्र करने के लिए अनेक नए कारखाने स्थापित किए गए हैं और रोजगार कार्यक्रम लागू

किए गए हैं। इस प्रकार आर्थिक क्षेत्र में भारत के कदम तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं।

Article image

वैज्ञानिक क्षेत्र में प्रगतिः

आज हमारे देश में ऐसे कई राष्ट्रीय प्रयोगशाला में कार्यरत है जिन को स्थापित करने का श्रेय हमारे प्रथम

प्रधानमंत्री नेहरु जी को है। यही कारण है कि उन्हें आधुनिक भारतीय विज्ञान का जनक कहा जाता है। भारत ने

चिकित्सा विज्ञान, परमाणु ऊर्जा, रक्षा विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान आदि के क्षेत्र में भी इन वर्षों में उल्लेखनीय

प्रगति की है। प्रक्षेपित इन्सैट 2- सी के कारण अंतरिक्ष जगत में संचार उपग्रहों के निर्माण में भारत ने अपने आप

को श्रेष्ठ साबित किया है।

Article image

औद्योगिक क्षेत्र में प्रगतिः

औद्योगिक विकास के लिए विभिन्न कारखाने स्थापित किए हैं। अब तक हमने इतना औद्योगिक विकास कर लिया

है कि, न केवल हम अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति अपने देश में ही कर लेते हैं, बल्कि हमने मशीनों तथा कल पुर्जों

के निर्यात भी प्रारंभ कर दिया है। प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कंप्यूटर तथा संचार की दिशा में हो रहे विकास

कार्यों ने तो उद्योग जगत में क्रांति ला दी है।

Article image

रक्षा के क्षेत्र में प्रगतिः

रक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं। भारत ने अपने सैन्य शक्ति तथा सैन्य उपकरणों के

विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं तथा उसने आकाश-मार्ग से शत्रु के आक्रमण से बचाव के लिए रडार प्रणाली का विकास

किया है। पृथ्वी, अग्नि, आकाश जैसे मिसाइलों का सफल प्रक्षेपण रक्षा के क्षेत्र में भारत के विकास को

स्पष्ट करता है।

Article image

परिवहन के क्षेत्र में प्रगतिः

परिवहन के क्षेत्र में भी भारत ने व्यापक प्रगति की है। भारत में यातायात के आधुनिक साधनों द्वारा हम महीनों में

पूरी होने वाली यात्रा को कुछ घंटों में ही तय कर सकते हैं। भारत में रेल परिवहन, सड़क परिवहन, जल परिवहन

तथा वायु परिवहन का भी काफी विकास हुआ है फिर भी हम इस क्षेत्र को और अधिक विकास कर रहे हैं।

Article image

चिकित्सा के क्षेत्र में प्रगतिः

चिकित्सा के क्षेत्र में भी भारत ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। आज हमारे पास अनेक असाध्य रोगों का इलाज है आज

विभिन्न अंगों का सफल प्रत्यारोपण संभव है। कोरोना के टिके की उपलब्धि इसी क्षेत्र की प्रगति है।

Article image

उपलब्धियाः

इन 75 वर्षों में भारत ने केवल उपलब्धियां प्राप्त की है ऐसा नहीं है। इस वैज्ञानिक व प्रौद्योगिक विकास के योग्य

में हम उन सपनों को भूल गए हैं। जो हम स्वतंत्रता के समय से लेकर चले थे। ऐसा ही एक सपना गांधीजी का

राम राज्य का था | जिसको पूरा करने का संकल्प हमारे देश के शीर्षस्थ नेताओं ने लिया था और ‘गरीबी हटाओ'

अभियान को हमारी पंचवर्षीय योजनाओं में प्रमुख स्थान दिया गया था | यह सब सपने साकार हो रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कई योजनाओं में प्रगति कर रहे हैं |

Article imageArticle image

0 Comments
A

@arjunkumar7099 | Posted on August 14, 2021

15 अगस्त सन 1947 भारतीय इतिहास का एक ऐसा दिन जिसके बारे में सोच कर हर भारतीय गौरवान्वित महसूस करता है। हमें आजाद हुए 75 वर्ष हो चुके हैं, और इन 75 वर्षों में हमारे देश भारत में लगभग लगभग सभी क्षेत्रों में ऊंचाइयां प्राप्त की है। यह ऊंचाइया खेल , साइंस एंड टेक्नोलॉजी, देश की सुरक्षा, देश की शिक्षा, व यातायात आदि में प्राप्त की है। अगर बात साइंस एंड टेक्नोलॉजी की करे तो भारत की स्पेस एजेंसी ISRO आज दुनियाँ की सर्वश्रेष्ठ पांच स्पेस एजेंसीस में से एक है। भारत का मंगलयान हो या चंद्रयान, सभी भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धिया है।

और अगर बात देश की सुरक्षा की करें तो हमारे देश की आर्मी पहले से ही हमारे देश का सिर गर्व से ऊंचा करती है, और अब एडवांस टेक्नोलॉजी से युक्त युद्धध विमानों के आने के बाद देश की आर्मी और भी मजबूत हो चुकी है।

जब देश आजाद हुआ था तो देश में अशिक्षित लोगों की संख्या बहुत थी परंतु वर्तमान समय में यह आंकड़ा घटकर बहुत कम हो चुका है।

आज अगर हम भारत को देखे तो हमारे देश के गांवो शहरों को सड़कों के माध्यम से जोड़ दिया गया है। जिससे यातायात सुगम हो चुकी है। इसके साथ ही रेलवे और हवाई यातायात के संबंध में भी हमारे देश में बहुत उन्नति की है।

खेलों की बात जब भी की जाती है तो हमारे देश का नाम अवश्य ही आ जाता है। हमारा देश क्रिकेट के खेल में सदैव ही उत्तम प्रदर्शन करता आया है, इसके साथ ही हॉकी टेनिस कुश्ती कबड्डी आदि खेलों में भी भारत ने अपनी जगह बनाई है।

Article image

0 Comments