Asked 7 years ago

पीएचडी करने के लिए कौन सी पढ़ाई पूरी होनी चाहिए?

Education#Online discussion forum#पीएचडी करने के लिए कौन सी पढ़ाई पूरी होनी चाहिए#Which studies should be completed for PhD#PhD will usually be completed
Like
8
732

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 25 coins for helpful answers.

Login to Answer

PhD एक उच्च स्तर की शैक्षणिक डिग्री है, जिसे शोध और अध्ययन के बाद प्राप्त किया जाता है। यह किसी विशेष विषय में गहराई से अध्ययन और रिसर्च करने का अवसर देती है।

पीएचडी करने के लिए आमतौर पर पहले स्नातक (Bachelor’s degree) और उसके बाद स्नातकोत्तर (Master’s degree) पूरी करना जरूरी होता है। मास्टर डिग्री में अच्छे अंक प्राप्त करने के बाद छात्र पीएचडी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कई विश्वविद्यालयों में पीएचडी में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा या इंटरव्यू भी लिया जाता है। इसके बाद छात्र अपने चुने हुए विषय पर कई वर्षों तक शोध कार्य करते हैं और सफल होने पर पीएचडी की डिग्री प्राप्त करते हैं।

T

Answered By Tara Verma

Ten years in the classroom, shaping minds — bringing the same clarity and purpose to every piece she writes about education.
View Profile

Tara Verma is a practising teacher and education content writer with over 10 years of classroom experience across primary and secondary levels. She holds a Master's degree in Education (M.Ed.) from Delhi University and a Bachelor of Education (B.Ed.) from Jamia Millia Islamia — qualifications that ground her writing in both pedagogical theory and the day-to-day realities of teaching in India. Her content covers exam preparation strategies, learning methodologies, curriculum guidance, student mental health, career counselling for students, and the evolving state of school and higher education in India. Her work has appeared on platforms including TeacherVision India, Jagran Josh, and Careers360, where she writes for students, parents, and fellow educators who need content built on actual teaching experience — not theory alone. Over a decade of working directly with students across age groups and learning levels has given Tara a practical understanding of how education content should be written — clearly, accessibly, and with genuine awareness of the challenges students and teachers face on the ground. She has taught 1,000+ students, contributed to school curriculum development initiatives, and published 250+ articles on education across digital platforms. She is an active member of the National Council of Teachers of English (NCTE) India. Across all her writing, every recommendation is classroom-tested, every insight comes from direct teaching experience, and every article is held to the same standard she applies in her own classroom — accuracy, clarity, and genuine usefulness for the reader.

Answered on03/16/26
0

Advertisement

पीएचडी एक ऐसा विषय है जिसको करने के बाद आपके नाम के आगे डॉक्टर शब्द लग जाता है । पीएचडी का कोर्स भी सामान्य कोर्स की तरह ही होता है । इसके लिए आपको अपनी पढ़ाई में पोस्ट ग्रेजुएशन कम्पलीट करना होता है । जब भी आप किसी विशेष विषय से अपनी मास्टर की डिग्री पूरी करते हैं तो उसके बाद आप इस कोर्स को करने के योग्य हो जाते हैं ।

पीएचडी का फुल फॉर्म " डॉक्टर ऑफ फिलोसॉफी" (Doctor of Philosophy) होता है । इस कोर्स को करने के लिए आपको किसी एक विषय को चुनना पड़ता है और उसके बाद आप उस विषय में पूरे 3 साल रिसर्च करते हैं और उसके बाद पीएचडी कोर्स पूरा होता है । पीएचडी कोर्स पूरा करने के बाद आप उस विषय के एक्सपर्ट बन जाते हैं क्योकि आपको उस विषय के पूरे जानकार हो जाते हैं ।
 
आइये आपको बताते हैं कि पीएचडी करने के लिए क्या क्वालिफिकेशन होनी चाहिए :-
 
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए ।
 
- UGC के नेट एग्जाम को क्लियर करना होता है ।
 
- पीएचडी के 3 साल के कोर्स को पूरा करना होता है ।
 
- पीएचडी करने के लिए हर कॉलेज की अपनी अलग-अलग फीस होती है ।
R

Answered By Ruchika Dutta

Author
View Profile
Updated on03/16/26
Like
4

पीएचडी का फुल फॉर्म होता है डॉक्टर ऑफ फिलोसोफी, जिसे करने के बाद आपके नाम के आगे डॉक्टर लग जाता है तो चलिए जानते हैं कि हमें पीएचडी करने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी। पीएचडी की पढ़ाई करने के लिए आपके पास ग्रेजुएशन और मास्टर की डिग्री होनी चाहिए इसके अलावा पीएचडी में एडमिशन के लिए आपको Entrance test pass करना होगा तब जाकर आपको मास्टर डिग्री में एडमिशन मिलेगा इसके अलावा आपके पास UGC NET,UGC JRF NET,IIT JAM जैसे क्वालिफिकेशन होने जरूरी होते हैं। तब जाकर आप मास्टर डिग्री में एडमिशन पा सकते हैं।Article image

Krishna Patel

Answered By Krishna Patel

Author
View Profile
Answered on12/16/22
Like
3

Advertisement

हर वह स्टूडेंट को पीएचडी करने के लिए उसके पास

ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा पीएचडी मेंं एडमिशन लेने के लिए एक Entrance Test Pass करना जरूरी होता हैं। इस एंट्रेंस एग्जाम को अप्लाई करनेेेे के लिए स्टूडेंट के कम से कम 55% मार्क्स होने जरूरी होते हैं। अगर स्टूडेंंट के मार्क 55% सेे कम होंगे तो वह एंट्रेंस एग्जाम नहींं दे पाएगा और पीएचडी का एडमिशन नहीं होगा.Article image

preeti  patel

Answered By preeti patel

Author
View Profile
Answered on12/16/22
Like
3

पीएचडी कोर्स करने के लिए छात्रों के पास मास्टर्स या पीजी डिग्री अवश्य होनी चाहिए,छात्र के पास पीजी कोर्स करने पर उनके पास कम से कम 50-55% अंक होने चाहिए।

भारत में पीएचडी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपको UGC-NET, TIFR, JRF-GATE या स्टेट लेवल के एंट्रेंस एग्जाम पास करना होता है,तभी आपको पीएचडी पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।

M com करने के बाद भी स्टूडेंट पीएचडी की पढ़ाई के लिए इंट्रेस एग्जाम देकर पीएचडी की पढ़ाई कर सकते है।Article image

S

Answered By Setu Kushwaha

Author
View Profile

Mp

Answered on12/16/22
Like
2