H
Himani Saini· 2 years ago
Author

ठंड कौन से महीने में आती है?

12
240

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on03/16/26

ठंड नवंबर के महीने से शुरू होती है और फ़रवरी के महीने तक रहती है, लेकिन नवंबर महीने मे नॉर्मल ठंड रहती है और जनवरी के महीने मे सबसे ज्यादा ठंडी होती है। जनवरी मे कोहरा भी पड़ता है, जनवरी के महीने इतनी ज्यादा ठंड पड़ती है कि कई लोगो का ठंड के वजह से खुद का बचाव कर पाना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि कुछ ऐसे लोग भी होते है, जिनसे ठंड बर्दास्त नहीं हो पाती है, क्योंकि उनकी बॉडी मे विटामिन बी 12 और आयरन कमी होने के कारण उनसे ठंड सहन नहीं हो पाती है।

जिन लोगो से ठंड सहन नहीं हो पाती है, उन्हें ज्यादातर विटामिन बी 12युक्त चीजे खानी चाहिए जिसमे विटामिन बी 12 मिले। साथ ही ठंड से बचाव करने के लिए जैकेट , मोज़े और कैप पहनकर रखना चाहिए ताकि शरीर मे गर्महट रहे और ठंड कम लगे।

इसके अलावा जिन लोगो क़ो ठंड मे ज्यादा ठंडी लगती है, उन्हें आग जलाकर सेकना चाहिए। क्योंकि आग सेकने से शरीर मे गरमाहट आती है जिस वजह से आग रोजाना सेकना चाहिए। या फिर अपने कमरे मे रूम हीटर लगाकर रखे, जिससे रूम गर्म रहेगा तो ठंड कम लगेगी, लेकिन 1-2घंटे तक ही रूम हीटर लगाकर रखे। इससे ज्यादा रूम हीटर रूम मे लगाकर सोते है तो आपके स्किन मे खुजली होने लगती है और ऑक्सीजन लेवल कम होने लगता है, जिसके कारण आपकी सांसे फूलने लगती है।

कुछ ऐसे लोग भी होते है, जो गर्म कपड़े पहनकर रखते है फिर भी ठंड लगती है तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनके बॉडी मे ब्लड सरकुलेशन सही ढंग नहीं हो पता है। ऐसे मे आपको गुड का लड्डू, गुड की चिक्की, खजूर, अखरोट आदि चीजों का सेवन करना चाहिए क्योंकि खजूर की तासीर गर्म होती है, आप खजूर खाते है तो आपकी बॉडी मे गर्महट आएगा और आपके बॉडी का ब्लड सरकुलेशन सही ढंग से होगा आपको ठंड कम लगेगी।

Article image

M
View Profile
4
Replying to the question above
Answered on03/16/26

भारत में मौसम साल के अलग-अलग समय पर बदलता रहता है और सर्दी का मौसम भी निश्चित अवधि में आता है। भारत में ठंड का मौसम सामान्य रूप से नवंबर से फरवरी के बीच माना जाता है। इन महीनों में तापमान कम हो जाता है और कई स्थानों पर ठंडी हवाएं चलती हैं।

दिसंबर और जनवरी को आमतौर पर सबसे ज्यादा ठंड वाले महीने माना जाता है। इस समय कई उत्तरी क्षेत्रों में तापमान काफी नीचे चला जाता है और कुछ जगहों पर कोहरा भी देखने को मिलता है।

इस तरह भारत में सर्दी का मौसम मुख्य रूप से नवंबर से फरवरी तक रहता है।

R
Modern Business Researcher
View Profile
0