चैत्र नवरात्रि के त्यौहार में सभी भक्तों माता दुर्गा की पूजा करते हैं क्योंकि माता दुर्गा राक्षसों का नाश करने वाली मानी जाती है जिन व्यक्तियों को बुरी आत्मा परेशान करती है वे माता दुर्गा की पूजा पाठ करके उन्हें खुश करते हैं तथा माता दुर्गा उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान करती है। चैत्र नवरात्रि हिंदुओं का प्रमुख त्योहार में से एक है नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों की पूजा की जाती है महासरस्वती, महालक्ष्मी, और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है जिन्हें नवदुर्गा कहते हैं। चैत्र नवरात्रि को बसंती नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है।
और पढ़े--देवी सरस्वती का जन्म कैसे हुआ था?
