Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Feb 9, 2018entertainment

पिछले साल विरुष्का के बाद, इस वर्ष कौन सी सेलेब्रिटी जोड़ी बंध सकती है शादी के पवित्र बंधन में ?

1 Answers
React

S
@sweetysharma7577Feb 9, 2018

विराट और अनुष्का शर्मा की शादी ने पिछले साल के अंत में सभी को चौंका दिया, लेकिन उनके फैन्स कब से इस ख़बर के लिए इंतज़ार कर रहे हैं | इस वर्ष भी ऐसे कुछ नाम हैं जिनकी शादी हुई तो उनके देशभर में जमा फैन्स ख़ुशी से नाचने लगेंगे | इन जोड़ियों में सबसे पहला नाम है हमारे राम-लीला का यानि कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जिनकी शादी इस वर्ष के अंत तक होने के आसार हैं | इसके अतिरिक्त वरुण धवन भी लम्बे अरसे से नताशा दलाल के साथ चले आ रहे रिश्ते को शादी के बंधन में बदल सकते हैं | सोनम कपूर भी इसी वर्ष सोनम आनंद आहूजा बन सकती हैं | इलिआना और एंड्रियू नीबोन तथा न्यूटन अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा भी इसी वर्ष शादी कर सकते हैं |


Article image

0
1