Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
V
Jun 7, 2023health-beauty

गले के इन्फेक्शन से बचने के लिए क्या होम रेमेडीज हैं?

3 Answers
12

@hinakhana2310Dec 19, 2017

अक्सर मौसम बदलने या सर्दी-खांसी होने पर गला ख़राब हो जाता है! गले में दर्द व ख़राश महसूस होने लगती है, लेकिन इसके लिए हर बार डॉक्टर के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं है! कुछ होम रेमेडीज़ अपनाकर फौरन राहत पाई जा सकती है!

गरम पानी से गरारा-गला ख़राब होने पर तुरंत दवाई खाने की आदत ठीक नहीं है. पहले कुछ घरेलू उपाय कर लें, वरना शरीर को हर छोटी-बड़ी बीमारी में दवाई खाने की आदत पड़ जाएगी, गला ख़राब होने पर सबसे पहले गरम पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर गरारा करें. दिन में कई बार ऐसा करने पर जल्द राहत मिलेगी.

हल्दी और गुड़ - हल्दी और गुड़ को मिलाकर गरम पानी से निगल लें. जुकाम से बैठा हुआ गला खुल जाएगा या फिर अजवायन और शक्कर मिलाकर पीएं,गला खुल जाएगा!

Anti-inflammatory-गला ख़राब होने पर Anti-inflammatory दवाएं बहुत काम की होती हैं, ये दर्द से राहत दिलाने के साथ ही सूजन भी कम करती हैं!

गरम पानी पीकर अगर बोर हो गए हों, तो हर्बल टी पीएं. गला ख़राब होने पर हर्बल टी बहुत फ़ायदा करती है. दिन में 3-4 कप हर्बल टी पीने से आपको राहत महसूस होगी.

हल्दी वाला दूध- रात में खाना खाने के बाद दूध में हल्दी डालकर उबालें और गरम-गरम पीएं. इससे आपका इम्यून सिस्टम बढ़ेगा और आपको जल्दी राहत मिलेगी.

चिकन सूप-अगर आप नॉनवेज के शौक़ीन हैं, तो चिकन सूप आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद रहेगा. गरम-गरम चिकन सूप पीने से गले को राहत मिलेगी|

गले में खराश के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार - All About Sore Throat in Hindi

0
2
S
@setukushwaha4049Jun 5, 2023

गले मे यदि इन्फेक्शन हो गया है तो गले के इन्फेक्शन से बचने के लिए मुलेठी बहुत ही फायदेमंद होती है, मुलेठी की छोटी-सी गाँठ को कुछ देर मुंह में डालकर चबाएँ। इससे गले की खराश दूर होती है,गले का दर्द, सूजन भी कम होता है।

गले के इन्फेक्शन से बचने के लिए सबसे अच्छी होम रेमेडीज शहद है, एक चम्मच शहद मे एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर खाने से गले का दर्द, सूजन, खराश की समस्या से छुटकारा मिलता है।

Article image

0
2
avatar
@krishnapatel8792Jun 7, 2023

आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि गले के इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए होम रेमेडीज क्या है जिसके द्वारा आप घर पर ही रह कर गले के इन्फेक्शन को दूर कर सकते हैं।

मुलेठी का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा मुलेठी को गले का इन्फेक्शन ठीक करने के लिए अमृत के समान माना जाता है इसके लिए आपको मुलेठी का छोटा सा टुकड़ा लेना है और मुंह में रखकर कुछ देर तक चबाना है ऐसा करने से कुछ ही दिनों में गले का इन्फेक्शन ठीक हो जाएगा।

इसके अलावा आप गले के इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए मुनक्का का सेवन कर सकते हैं आपको मुनक्के को चबाकर खाना है और इसके बाद पानी नहीं पीना है।

Article image

0
1