S
Apr 26, 2023health-beauty

क्या आप बता सकते है छींकते वक़्त आँखें क्यों बंद हो जाती है?

4
3 Answers

हमेशा देखा जाता है की कभी भी सर्दी-जुकाम होने और धूल-मिट्टी से एलर्जी होने पर छींक आती ही आती है ऐसे में छींक आना एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन छींकते वक्त आंखें बंद क्यों हो जाती है इस बात पर कभी किसी ने गौर नहीं फ़रमाया होगा | आपको बता दूँ की जब तक सांस लेने की प्रक्रिया आम और साधारण रूप से चलती रहती है तब तक छींक नहीं आती पर जब सांस लेने पर धूल का कण या कोई रेशा नाक में अचानक अटक जाता है तब उसे बाहर निकालने के लिए शरीर क्रिया करता है और ये क्रिया छींकना कहलाती है।


Article image(courtesy-FirstCry Parenting)

धूल का कण या मिटटी जब सांस लेने में रुकावट बनता है इसलिए मस्तिष्क की ट्राइजेमिनल नर्व को सन्देश भेजा जाता है जिसके बाद फेफड़े ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन इकट्ठी करके जोर से बाहर निकालते हैं। ऐसा होने पर दबाव के साथ बाहर आयी हवा नाक में फंसे धूल के कण को बाहर निकाल देती है। छींक की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा होती है।

जिसके कारण छींकते वक्त आंखें बंद होने का कारण ट्राइजेमिनल नर्व होती है जो चेहरे, आंखें, मुँह, नाक और जबड़े को नियंत्रित करती है और जब मस्तिष्क द्वारा हर तरह के अवरोध को दूर करने का संकेत मिलता है तो ट्राइजेमिनल नर्व के जरिये ये संकेत आँखों तक भी पहुँच जाता है और इसी वजह से आँखे भी बंद हो जाती हैं।


2
S
Apr 25, 2023

जब हमें अचानक छींक आती है शरीर के कई अंग ऐसे होते हैं जो कि एक्टिव रहते है, लेकिन ट्राइजेमिनल नाम की तंत्रिका की छींकने में खास भूमिका निभाता है, तंत्रिका तंत्र के द्वारा हमारी आँखों, मुंह और नाक को नियंत्रित किया जा सकता है इसी कारण से छींकने के दौरान आंख, नाक, मुँह जैसे अंगों पर दबाव पड़ता है जिसके कारण छीक आने पर तुरंत आँखें बंद हो जाती हैं।Article image

2
avatar
Apr 26, 2023

यह बात तो आप सभी जानते हैं कि जब हमारे नाक के अंदर को भी बाहरी चीजें जैसे कि गर्दा आज ही चला जाता है तो हमें तुरंत छींक आने लगती है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब भी इंसान को छींक आती है तो आंखें बंद क्यों हो जाती है शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च के द्वारा पता लगाया है कि क्षेत्र वक्त आप इसलिए बंद हो जाती है क्योंकि मुंह के बैक्टीरिया आंख में ना चले जाएं हमारी आंखों की सुरक्षा के लिए ऐसा होता है।

Article image

1