Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
V
Apr 11, 2018entertainment

क्या फ़िल्मी दुनिया में भी इस्लाम के नियम चलते है ?

1 Answers
0

@shyamakashyapa1923Apr 11, 2018
इस्लाम के नाम पर ये लोग सिर्फ परेशानिया ही बड़ा सकते है बस | मुझे तो ये समझ नहीं आता के अपने धर्म में इस्लाम मानना चाहिए न की इस्लाम के नाम पर बेवजह की बाते करना चाहिए | ऐसा करके ये अपने ही धर्म का मजाक बना रहे है | इस्लाम कभी नहीं सिखाता के किसी बेगुनाह की जान ले लो | इस्लाम ही क्या धर्म कोई भी हो ,हिन्दू या मुस्लिम ,कोई भी धर्म हो वो ये कभी नहीं सिखाता के आपस में लड़ाई-झगडे करो ,बेगुनाहो को सजा दो | कोई भी धर्म बस शांति चाहता है |

अब यही एक खबर देख लीजिये - आंख मारने वाली वीडियो से वायरल हुई साउथ की एक अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर ,कभी तो ये अपने इस अंदाज़ के लिए सुर्खियों में थी और आज इनके लिए यही इनकी मुश्किलों का कारण बन गए | प्रिया वारियर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है | याचिका दाखिल करने वाले हैदराबाद के दो लोग है उनका कहना है कि 'आंखें मटकाना' और 'आंख मारना' इस्लाम के खिलाफ है | उनका आरोप है कि प्रिया का आंख मटकाना 'खुदा की तौहीन' करना है |

अब ये कौन बताए उन लोगो को के ये एक अभिनेत्री का अभिनय है न की खुदा की तोहीन | अब फिल्म्स में भी इस्लाम को बीच में लाया जा रहा है तो आम जनता क्या करे ? फ़िल्मी दुनिया में कोई धर्म नहीं होता है | ये बात सभी को पता है | इस्लाम को इस्लाम ही रहने दिया जाए | दुनिया में और भी बहुत सी परेशानिया है जिनको देखना सरकार को जरुरी है |


प्रिया वारियर के खिलाफ SC में याचिका, कहा- आंख मारना इस्लाम के खिलाफ
0
29