Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Sep 20, 2018news-current-topics

ईशनिंदा कानून पंजाब को किस तरह पकिस्तान बना रहा है?

1 Answers
2

K
@kanchansharma3716Sep 20, 2018

नवजोत सिंह सिध्धू का इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में पाकिस्तान जाने और वहाँ पर सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के गले मिलने का विवाद अभी तक थमा नहीं कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में पाकिस्तान जैसा कानून लाकर इन विवादों को और ज्यादा बढ़ावा दे दिया है | पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में ईशनिंदा कानून ले आएं हैं |


क्या है, ईशनिंदा कानून -

इस कानून के तहत ईश्वर और धार्मिक ग्रंथों का जो भी अपमान करेगा उसको उम्रकैद की सजा देने का प्रावधान है | कई देशों में ईशनिंदा कानून बने हुए हैं | अगर कोई भी व्यक्ति जानबूझकर किसी पूजा स्थल, या पूजन का सामान, या पूजा में किसी भी प्रकार का खलल डालता है, या धर्म के बारें में कुछ कहता है, या लिखता है, तो वह मनुष्य कानूनी तौर पर सजा का हकदार माना जाएगा |
ईशनिंदा कानून के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता में धारा 295AA जोड़ी गई | इस धारा के अनुसार अगर कोई श्री गुरु ग्रंथ साहिब, श्रीमद्भागवत गीता, पवित्र कुरान और पवित्र बाइबल से जुड़े हुए धार्मिक लोगों को हानि पहुंचता है, तो उन्हें आजीवन कारावास दिया जाएगा |

ईशनिंदा कानून-letsdiskuss
पंजाब विधानसभा से पारित किये हुए इस बिल को धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के रूप में भारतीय संविधान द्वारा Article 19A के तहत रखा गया |

वैसे मुझे ऐसा नहीं लगता, कि ईशनिंदा कानून ग़लत है | क्योकि सभी को यह अधिकार है, वो अपने धर्म को मानें, और अगर उन्हें कोई भी किसी भी प्रकार से परेशान करें, तो उन्हें सजा मिलना ही चाहिए |

0
2