Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Apr 8, 2024science-and-technology

संजय सिंह की जमानत किन कारणों से हुई?

1 Answers
6

avatar
@komalsolanki9433Apr 6, 2024

संजय सिंह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य है। इन्हे 2018 से राज्यसभा का सदस्य चुना गया था। यह आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप मे रहे है। 

संजय का जन्म उत्तरप्रदेश मे 22 मार्च 1972 को सुल्तानपुर मे हुआ था। उत्तर प्रदेश मे ही इन्होंने अपनी पढाई पूरी की और 1994 में अनिता सिंह के साथ विवाह के बंधन मे बंधे। इनके दो बच्चे भी है बड़ी बेटी वर्तिका और बेटा उत्कर्ष। 

संजय ने कई सारे सामाजिक कार्य किये। वह गरीबो को रोजगार दिलाने के लिए कार्य करते रहे। 

 

भृष्टाचार विरोधी आंदोलन मे संजय ने 2011 मे जमकर साथ दिया। 

 

संजय को यूनिसेफ इंडिया द्वारा पीजीसी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था क्योकि संजय ने कुपोषण का शिकार बच्चों, यौन शोषण जैसे गंभीर मामलो मे अपना योगदान दिया था और उसमे सुधार के लिए कई तरह के कार्य किये थे। 

2018 से संजय दिल्ली मे आम आदमी पार्टी के साथ कार्यरत रहे। लेकिन 6 अक्टुबर 2023 को संजय को पुलिस द्वारा हिरासत मे लिया गया था। वजह थी शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग । 

संजय पर 2 करोड़ रुपये रिश्वत लेनें का भी आरोप लगाया गया था जिसके चलते संजय 6 महिनो से तिहाड़ जेल मे कैद थे। लेकिन 2 अप्रैल 2024 को संजय को जमानत मिल गई। 

संजय के वकील ने कोर्ट मे यह  दलील पेश की के उनके क्लाइंट पर 6 महिनो से तहकीकात चल रही है लेकिन किसी भी तरह के मनी लॉन्ड्रिंग या मनी ट्रेल से जुड़े कोई भी सबूत या गवाह उन्हे नही मिले हैं ऐसे मे  संजय को किसी भी कारण से जेल मे नही रखा जाना चाहिए। 

दलिलो को जायज मानते हुए संजय को जमानत पर रिहाई मिल गई। और कोर्ट के आदेशानुसार संजय सभी तरह की राजनैतिक कार्य कर सकते है और कोर्ट जमानत के लिए संजय पर  कुछ शर्ते तय करेगी।

 

 

Letsdiskuss 

 

 

 

 

0
2