मनुष्य में गुस्सा प्राकर्तिक हैं, यह मानव स्वाभाव हैं, जो सभी मनुष्य के अंदर पाया जाता हैं, बस फर्क सिर्फ इतना होता हैं, कि कुछ लोगों में यह कम होता हैं, कुछ लोगों में यह सामान्य होता हैं, और कुछ लोगों में यह बहुत ज्यादा होता हैं |
जिन लोगों में बहुत ज्यादा गुस्सा होता हैं, वो लोग अक्सर तनाव के शिकार हो जाते हैं, उन्हें कुछ भी पसंद नहीं आता, वो किसी से भी बात करना पसंद नहीं करते, अगर साधारण भाषा में कहा जाये तो "अधिक गुस्सा करने वाले लोग अक्सर तनाव के शिकार होते हैं, क्योंकि अधिक गुस्सा मनुष्य की सोचने और समझने की शक्ति को धीरे-धीरे कम कर देता हैं "
गुस्से को कैसे नियंत्रित करें :-
- बहुत अधिक गुस्सा आए तो आप उस वक़्त उस स्थान को छोड़कर किसी दूसरे स्थान में चले जाएं, और उस विषय के बारें में न सोचें जिस पर आपको गुस्सा आया हैं |
- अधिक गुस्सा अक्सर तब आता हैं, जब आप परेशान होते हैं या आपका मन शांत नहीं होता, अगर आप अपनी परेशानी अपने किसी Dostया किसी ऐसे व्यक्ति से बता सकते हैं, जो आपको समझता हो, तो जरूर बताएं , इससे आपका गुस्सा कम होगा, और आपका दिमाग भी शांत होगा |
- मनुष्य को अधिक गुस्सा तब आता हैं, जब वह जरूरत से ज्यादा काम का बोझ अपने सिर पर ले लेता हैं, आप सिर्फ उतना काम करें, जितना आप कर सकते हैं, और थोड़ा सा समय अपने लिए भी निकल सकें | अधिक काम का बोझ लेने पर आप कभी उस काम को अच्छे से नहीं कर सकते |
- आप अपने गुस्से को कम करने के लिए meditation का सहारा भी ले सकते हैं, इससे आपका गुस्सा कम होगा, क्योंकि इसकी सहायता से आप अपने आपको समय दें पाएंगे, और आप अपनी दिनचर्या के बारें में सही तरह से अध्यन कर सकेंगे|
- जब आप किसी काम को करते हैं, और वो काम आपके दिमाग पर ज्यादा जोर डाल रहा हैं, तो आप काम के बीच से थोड़ा break ले फिर काम करें |
- अक्सर गुस्सा आने पर हम book पढ़नेपर ध्यान नहीं देते, पर अगर आपको गुस्सा हैं, और आप अपनी पसंद की कोई book पढ़ते हैं, तो यह भी एक अच्छा और आसान तरीका हैं, अपने गुस्से को नियंत्रित करने का |
यह कुछ तरीके हैं, जिससे आप अपना गुस्सा नियंत्रित कर सकते हैं, और आप अपने मन को प्रसन्न रख सकते हैं |